Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीपीएम ने तीन कृषि कानून को रद्द करने के पीएम के निर्णय का किया स्वागत

Advertisement
Advertisement
Bahragora : सीपीएम के राज्य कमेटी के सदस्य स्वपन कुमार महतो ने मोदी सरकार द्वारा तीन कृषि कानूनों को वापस लिए जाने का स्वागत किया है. उन्होंने इसे किसानों की ऐतिहासिक जीत बताया है. उन्होंने कहा कि सीपीएम जनविरोधी तीन कृषि कानूनों, फसलों का एमएसपी तय करने और बिजली संशोधन विधेयक के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में पिछले एक वर्ष से चलाए जा रहे किसान आंदोलन की जीत पर उनका अभिनंदन करता है. यह आंदोलन स्वतंत्र भारत में एक ऐतिहासिक आंदोलन के रुप में दर्ज रहेगा. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-naxalites-24-hour-bharat-bandh-will-start-from-12-oclock-tonight-police-high-alert/">किरीबुरु

: नक्सलियों का 24 घंटे का भारत बंद आज रात 12 बजे से होगा शुरू, पुलिस हाईअलर्ट
इसमें 700 से ज्यादा किसानों ने अपनी शहादत दी और शासक वर्ग के हर प्रकार के हमलों के बावजूद अपनी एकजुटता बरकरार रखी. इस आंदोलन को बदनाम करने के लिए भाजपा और उसके सहयोगियों ने सभी हथकंडा अपनाया, लेकिन किसानों की एकता के सामने सब बेकार हो गए. प्रधानमंत्री की घोषणा के अनुरूप जब संसद से इस कानून को निरस्त किए जाने की कार्यवाही पूरी होगी और किसानों की अन्य मांगों को माने जाने की प्रक्रिया शुरू होगी, तभी किसान दिल्ली बॉर्डर से अपने गांव वापस लौटेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही