Search

 
 
 

सदर अस्पताल में एक्सरे मशीन का सीआर सिस्टम खराब, जांच प्रभावित

 
Ranchi: सदर अस्पताल में एक्सरे जांच व्यवस्था पिछले चार दिनों से ठप है. मरीजों को जांच के लिए भेजने पर वहां से लौटा दिया जा रहा है. मंगलवार को भी करीब 80 रोगी को वापस लौटना पड़ा. जांच कक्ष के बाहर एक्सरे कराने आने वालों के लिए नोटिस भी लगाई गई है. लगाए गए नोटिस में मशीन के सीआर सिस्टम में तकनीकी खराबी आने की जानकारी दी गई है. जबकि तकनीकी खराबी ठीक होने तक टीबी सेंटर में एक्सरे कराने की बात कही गई है. लेकिन टीबी सेंटर में भी एक्सरे सीमित संख्या में ही हो पा रही है. अधिकांश रोगियों को यहां से भी वापस लौटना पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें-डीएसपीएमयू">https://lagatar.in/dspmu-new-committee-of-jharkhand-student-union-ajsu-constituted-ritvik-raj-becomes-president/">डीएसपीएमयू

: झारखंड छात्र संघ आजसू की नई कमेटी गठित, ऋत्विक राज बने अध्यक्ष
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही