Search

 
 
 

अस्पतालों की मनमानी पर सख्तीः डॉक्टर फीस, जांच व बेड चार्ज का डिस्प्ले बोर्ड लगाना होगा

अस्पताल व नर्सिंग होम प्रबंधन को डिस्प्ले बोर्ड पर यह भी बताना होगा कि किस डॉक्टर से दिखाने के लिए उन्हें कितनी फीस देनी होगी. रांची के सिविल सर्जन ने 29 अक्टूबर को इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है. जारी आदेश के मुताबिक अस्पताल व नर्सिंग होम संचालक को अगले सात दिनों के भीतर डिस्प्ले बोर्ड लगाकर सूचना देनी है. दूसरे जिले के सिविल सर्जनों को भी आदेश जारी करने के लिए कहा गया है.
 
सांकेतिक तस्वीर
  • रांची के सिविल सर्जन ने जारी किया आदेश.
  • सात दिनों के भीतर लगाना होगा डिस्प्ले बोर्ड.
  • डॉक्टर की योग्यता बतानी होगी बोर्ड में.
  • डॉक्टर की ड्यूटी टाईम भी बताना होगा.

Jharkhand News : झारखंड में अस्पतालों की मनमानी पर लगाम लगाने के लिए झारखंड में अब हर अस्पताल व नर्सिंग होम को एक डिस्प्ले बोर्ड लगाना होगा. डिस्प्ले बोर्ड में डॉक्टर की फीस से लेकर हर तरह की जांच और सुविधा का रेट लिखना पड़ेगा. ताकि मरीजों व उनके परिजनों को पहले से ही पता होगा कि किस तरह की जांच और सुविधा के लिए कितनी रकम देनी होगी.

 

अस्पताल व नर्सिंग होम प्रबंधन को डिस्प्ले बोर्ड पर यह भी बताना होगा कि किस डॉक्टर से दिखाने के लिए उन्हें कितनी फीस देनी होगी. रांची के सिविल सर्जन ने 29 अक्टूबर को इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है. जारी आदेश के मुताबिक अस्पताल व नर्सिंग होम संचालक को अगले सात दिनों के भीतर डिस्प्ले बोर्ड लगाकर सूचना देनी है. दूसरे जिले के सिविल सर्जनों को भी आदेश जारी करने के लिए कहा गया है.

 

जारी पत्र के मुताबिक सभी अस्पताल व नर्सिंग होम के संचालक को रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट रेट चार्ट, डॉक्टर्स के बारे में जानकारी, मरीज के बारे में जानकारी, चिकित्सकीय सुविधा के लिए लिया जाने वाले फीस की जानकारी डिस्प्ले बोर्ड पर देनी होगी. 

 

मरीजों को डिस्प्ले बोर्ड में पहले ही यह जानकारी देनी होगी कि किसी भी तरह की जांच के लिए कितने पैसे देने होंगे, बेड का चार्ज क्या है. इसके अलावा अस्पताल जो भी सर्विस मरीजों को देंगे उसका रेट क्या होगा. 

 

डॉक्टर के बारे में उनकी योग्यता, डिग्री, रजिस्ट्रेशन, उनके ड्यूटी का समय आदि की जानकारी देनी होगी. साथ ही मरीजों के अधिकार के बारे में भी डिस्प्ले बोर्ड में विस्तृत जानकारी देनी होगी. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही