Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद में अवैध कोयला कारोबारियों पर कसा शिकंजा, 6000 टन कोयला जब्त

Advertisement
Advertisement

पुलिस कर रही कागजातों की जांच, मौके पर पुलिस बल तैनात

Dhanbad : धनबाद पुलिस ने जिले के गोविंदपुर थाना अंतर्गत अंबोना रोड स्थित निशा फूड हार्डकोक भट्ठे में शनिवार रात को छापेमारी कर करीब 6000 टन कोयला बरामद किया है. इस हार्डकोक भट्ठे का संचालन विवेक अग्रवाल एवं सोनू सिंह कर रहे हैं. छापेमारी के बाद पुलिस ने खनन विभाग के अधिकारियों को बुला कर कोयला की मापी कराई. जिला खनन विभाग के अधिकारियों ने भी भट्ठा पहुंच कर मामले को देखा. कोयला बीसीसीएल एवं ईसीएल की कोलियरियों का है. इसके कागजात हार्डकोक भट्ठा मालिकों ने पुलिस को दिखाया है. मालिकों द्वारा दिए गए कागजातों की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है. कागजातों की जांच के बाद ही इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी. फिलहाल पुलिस ने कोयले पर निगरानी के लिए पुलिस बल प्रति नियुक्त कर दिया है. मामले की छानबीन की जा रही है.

राजगंज के डोमनपुर में भी 100 टन कोयला बरामद

उधर, राजगंज में भी एसएसपी के निर्देश पर जीटी रोड किनारे रविवार को अवैध कोयले के भंडारण पर छापेमारी कर पुलिस ने 100 टन से अधिक कोयले को जब्त बरामद किया है. डोमनपुर के जोडाआम जीटी रोड के किनारे भोला महतो के द्वारा लंबे समय से अवैध कोयले का भंडारण किया जा रहा था. अचानक हुई कार्रवाई से धंधेबाजों में खलबली मची है. बरामद कोयले को जब्त कर जेसीबी के सहारे हाइवा में लोड कर राजगंज थाना ले जाया जाया गया. हालांकि स्थानीय पुलिस ने अभी कुछ भी बोलने से इनकार किया है.

झरिया में छापेमारी, 50 टन अवैध कोयला जब्त

इस सिलसिले में रविवार को झरिया पुलिस, धनसार पुलिस और सीआईएसएफ की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध कोयला जब्त किया. पुलिस ने विक्ट्री कोलियरी छठ तालाब के समीप छापेमारी की. इसके बाद कोयला चोरों में भगदड़ मच गयी और चोर भाग खड़े हुए. इस दौरान टीम ने लगभग 50 टन कोयला जब्त किया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि तालाब के समीप कोयला चोरों ने कोयला जमा कर रखा है. कोयला जब्ती के लिए पुलिस बीसीसीएल के बस्ताकोला प्रबंधन से पे लोडर व डम्पर लेकर छापेमारी स्थल पहुंची थी. छापेमारी का नेतृत्व झरिया थाना प्रभारी संतोष सिंह व धनसार थाना प्रभारी राजदेव सिंह कर रहे थे. जब्त कोयला को बस्ताकोला बीसीसीएल प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया गया. वहीं छापेमारी के बाद से कोयला चोरों में हड़कंप मच गया है. बीसीसीएल की ओर से उक्त स्थल पर हाजरी लिपिक एस तिवारी मौजूद थे. वहीं झरिया थाना इंस्पेक्टर संतोष सिंह का कहना है कि क्षेत्र में कोयला का अवैध कारोबार नहीं चलने दिया जाएगा. छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगी. इसे भी पढ़ें : बिहारः">https://lagatar.in/bihar-police-team-attacked-mob-freed-rewarded-criminal/">बिहारः

पुलिस टीम पर हमला, इनामी अपराधी को छुड़ा ले गई भीड़
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही