Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग के CS के घर में ऑक्सीजन सिलेंडर मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Advertisement
Advertisement

दो खाली सिलेंडर बरामद

Hazaribagh: कोरोना काल में ऑक्सीजन गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के मामले सामने आ रहे है. इसमें एक मामला हजारीबाग से जुड़ा है. हजारीबाग में ऑक्सीजन गैस सिलेंडर की चोरी मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं. दो दिन पहले ही मटवारी इलाके से एक ऑक्सीजन सिलेंडर लावारिस हालत में सड़क किनारे कूड़े में मिला था. इसी क्रम के दूसरी घटना में शहीद शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सिविल सर्जन के घर से दो खाली सिलेंडर बरामद होने की सूचना मिली है. साथ ही एक सिलेंडर के अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के पास से भी लावारिस हालात में सिलेंडर मिलने की सूचना है.

इसे भी पढ़ें-   राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-continues-to-attack-modi-government-questions-zero-vaccine-policy-black-fungus/79312/">राहुल

गांधी का मोदी सरकार पर हल्ला बोल जारी, जीरो वैक्सीन नीति, ब्लैक फंगस पर सवाल दागे     

एंबुलेंस चालकों से पूछताछ

वहीं इस मामले में अस्पताल के दो एंबुलेंस चालकों से पुलिस पूछताछ में लगी है. बता दें कि 14 दिन पहले मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट ने 200 ऑक्सीजन सिलेंडर की चोरी  की सूचना सदर थाने में देकर एफआइआर दर्ज करवाया था. इस घटना से हड़कंप मच गया था. बाद में पूरे अस्पताल में खोजबीन हुई तो विभिन्न वार्डों से कई सिलेंडर बरामद हुए. उसके बाद सुपरिटेंडेंट ने आवेदन दिया कि केवल 55 छोटे ऑक्सीजन सिलेंडर गायब हैं.

इसे भी पढ़ें-   रांची">https://lagatar.in/ranchis-seven-inspectors-and-one-sub-inspector-transferred/79255/">रांची

के सात इंस्पेक्टर और एक सब इंस्पेक्टर का तबादला     

दो वार्ड बॉय को जेल

बताया जाता है कि पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है. इस वजह से सिलेंडर बाहर मिल रहे हैं. लेकिन नये मामले में CS के घर सिलेंडर के मिलने से इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है. कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. अभी तक दो वार्ड बॉय को जेल भेजा जा चुका है. सूत्रों की मानें तो पुलिस मामले के तह तक पहुंच चुकी है. पुलिस जांच में लगी है. आने वाले कुछ दिनों में खुलासे की संभावना है.

इसे भी पढ़ें- शहरी">https://lagatar.in/rise-in-land-prices-in-urban-areas-doranda-and-hinoo-in-ranchi-may-be-the-most-expensive-land/79423/">शहरी

इलाकों में जमीन की कीमतों में वृद्धि तय, रांची के डोरंडा और हिनू में सबसे महंगी हो सकती है जमीन        

 [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही