Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चौपारण के आदर्श मध्य विद्यालय में सनकी युवक का तांडव, की मारपीट

स्कूल में चाकूबाजी कर कई बच्चों को किया घायल, कैंपस में पत्थरबाजी और छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट प्रधानाध्यापिका को गाली-ग्लौज और अपहरण करने की धमकी, थाने में दिया आवेदन Chouparan : चौपारण के राजकीयकृत आदर्श मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रतिभा राज ने थाने में आवेदन देकर कहा है कि मंगलवार को लगभग 2.30 बजे ठाकुर मुहल्ला निवासी संजीत ठाकुर (पिता : बालेश्वर ठाकुर) ने जमकर उत्पात मचाया. आवेदन में कहा गया है कि उस व्यक्ति ने आदर्श मध्य विद्यालय चौपारण के गेट से कूद कर विद्यालय परिसर में घुस गया और प्रधानाध्यापिका के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथ भी उठाया. फिर शिक्षकों और छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट और पत्थरबाजी करने लगा. इससे विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई. विद्यालय दस्तावेज को भी नुकसान पहुंचाकर भाग गया. फिर वह व्यक्ति दोबारा विद्यालय परिसर में चाकू लेकर आ धमका तथा बच्चों पर हमला कर दिया. इससे कुछ बच्चे घायल हो गए और एक बच्चे के बाएं हाथ की बांह में दांत से काट कर बुरी तरह घायल कर दिया. इसे भी पढ़ें:विजेता">https://lagatar.in/the-winning-couples-celebrated-valentines-day-at-shubham-sandesh-office/">विजेता

 जोड़ियों ने शुभम संदेश कार्यालय में मनाया वैलेंटाइन डे

पुलिस से शिकायत, आरोपी फरार

उसने हिंसक रूप लेते हुए सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न किया और वह प्रधानाध्यापिका को चतरा मोड़ से अपहरण कर लेने की बार-बार धमकी दे रहा था. प्रधानाध्यापिका ने थाना प्रभारी से इस पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि विद्यालय शांतिपूर्ण ढंग से संचालित किया जा सके. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है. आरोपी और उसके परिजन घर से फरार हैं. कुछ लोगों का कहना है कि संजीत ठाकुर का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है. इसे भी पढ़ें:फुसरो">https://lagatar.in/phusro-five-tonnes-of-raw-coal-seized-in-the-raid/">फुसरो

: छापेमारी में पांच टन कच्चा कोयला जब्त
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही