Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद स्टेशन पर सनकी युवक ने चाकू मारकर यात्री को किया जख्मी

Dhanbad :  धनबाद रेलवे स्टेशन पर सनकी युवक ने एक व्यक्ति पर कई बार चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया. घायल व्यक्ति महावीर कुमार सिंह प्रधानखंता का रहने वाला बताया गया है. वह डेली पैसेंजर है. गुरुवार 18 मई को आसनसोल वाराणसी पैसेंजर ट्रेन से उतर कर वह बैंक मोड़ कार्यस्थल पर पर जा रहे थे. केंदुआडीह थाना का आकाश कुमार चाकू ले कर प्लेटफार्म पर इधर उधर घूम रहा था. महावीर सिंह ने उसे कोई अपराधी समझ कर चाकू ले कर घूमने का कारण पूछा तो युवक ने उसकी गर्दन पर वार कर दिया. महावीर कुमार सिंह के गले, ठुड्डी एवं पीठ के बायें भाग पर युवक ने चाकू से वार किया. चाकू छीनने के प्रयास में आरोपी युवक का हाथ जख्मी हो गया. दोनों को इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) लाया गया है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धनबाद रेलवे स्टेशन पर यात्री आसनसोल-वाराणसी पैसेंजर ट्रेन के आने का इंतजार कर रहे थे. तभी दो नंबर प्लेटफार्म पर एक युवक हाथ में चाकू लिये नजर आया. एक यात्री ने उससे पूछा कि खुलेआम चाकू लेकर क्यों घूम रहे हो तो वह अचानक आक्रामक हो गया और पूछनेवाले पर वार करने लगा. आरोपी युवक को जीआरपी ने हिरासत में ले लिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही