Hazaribagh News: जिले के दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक यंत्र एवं उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रखण्ड स्तर पर विशेष मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इस शिविर में लाभुकों की स्वास्थ्य एवं आवश्यकता की जांच (मूल्यांकन) की जाएगी, जिसके पश्चात अगली तिथि निर्धारित कर उन्हें निःशुल्क उपकरण वितरित किए जाएंगे.
जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि 20 नवंबर से 02 दिसंबर 2026 तक जिले के 10 प्रखण्डों में शिविर का आयोजन किया जाएगा.
शिविर की निर्धारित तिथियां
विष्णुगढ़ : 20 नवंबर 2026
टाटीझरिया : 21 नवंबर 2026
दारू : 23 नवंबर 2026
बरही : 25 नवंबर 2026
कटकमसांडी : 26 नवंबर 2026
कटकमदाग :27 नवंबर 2026
चौपारण :28 नवंबर 2026
पदमा : 30 नवंबर 2026
चुरचू : 1 दिसंबर 2026
डाड़ी : 2 दिसंबर 2026
लाभुकों को मूल्यांकन शिविर में जांच के दौरान आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र (मासिक आय ₹22,500 से कम होना चाहिए) और आवासीय प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी लाना अनिवार्य है.
वरिष्ठ नागरिक जो 60 वर्ष की आयु पूरी कर लिए हों, उनके लिए आय प्रमाण पत्र (मासिक आय ₹15,000/- से कम), आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र की छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.