Search

 
 
 

क्रिकेट: वेस्टइंडीज के साथ दूसरा वनडे मैच, सीरीज जीतने पर भारत की नजर

 
New Delhi: वेस्टइंडीज के साथ दूसरा वनडे मैच क्वींस पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद में खेला जाएगा. पहला वनडे मैच 3 रन से जीतकर भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाए हुए हैं. सीरीज को जीतने के इरादे के साथ भारतीय टीम मैदान पर उतरेगी. दूसरे वनडे में आवेश खान या फिर अर्शदीप सिंह को मौका मिलने के आसार दिख रहे हैं. वैसे टीम मैनेजमेंट अपनी विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ छेड़छाड़ के बारे में ज्यादा नहीं सोचेगी. दूसरी ओर वेस्टइंडीज की टीम इस मैच तो जीतकर सीरीज में बराबरी पर पहुंचना चाहेगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/ममम-2.jpg"

alt="" width="600" height="350" />

शिखर धवन के पास रिकॉर्ड बनाने का मौका

भारत के कप्तान शिखर धवन के पास एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा. यदि धवन अपने बल्ले से 2 चौके लगा पाने में सफल रहे तो वनडे में उनके 800 चौके पूरे हो जाएंगे. अबतक धवन ने 153 वनडे मैच में कुल 798 चौके लगाए हैं. 800 चौके पूरा करते ही धवन भारत की ओर से ऐसा कमाल करने वाले 9वें बल्लेबाज बन जाएंगे. वैसे, वनडे में भारत की ओर से सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है. तेंदुलकर ने 2016 चौके अपने वनडे करियर में लगाए थे. इसके साथ-साथ धवन अपने इंटरनेशनल करियर में 10, 500 रन पूरे करने से भी केवल 4 रन पीछे हैं.

जेसन होल्डर नहीं हुए फिट

पहले वनडे से ठीक पहले ऑलराउंडर जेसन होल्डर कोरोना पॉज़िटिव हो गए थे. वह अभी तक कोरोना से उबरे नहीं हैं और अब पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. पहले वनडे में वेस्टइंडीज को सिर्फ तीन रनों से हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में आज कैरेबियाई टीम सेम प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/बबबब-1.jpg"

alt="" width="580" height="363" />

कब शुरू होगा मैच

मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में शाम 7 बजे से होगा. टॉस शाम 6:30 बजे होगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही