Search

 
 
 

क्रिकेट: ऋषभ पंत में कप्तानी के गुण, दबाव में पारी खेलने की गजब क्षमता-अरूण लाल

 
New Delhi: पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल ने कहा है कि रोहित शर्मा के बाद भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी करने के लिए ऋषभ पंत में सभी गुण हैं. हाल ही में बंगाल क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के रूप में पद छोड़ने वाले 66 वर्षीय लाल ने टेस्ट और सीमित ओवरों के दोनों प्रारूपों में दबाव में मैच बदलने वाली पारी खेलने की पंत की क्षमता की प्रशंसा की है.

“दबाब में खेलने वाला महान लीडर हो सकता है”

पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल ने बताया, “मुझे हमेशा लगता है कि कप्तान को टीम में शीर्ष तीन में अपनी जगह बनानी चाहिए. पंत ऐसा व्यक्ति है जो खेलने से नहीं डरते हैं. उनका खेल, दबाव को अच्छी तरह से संभाल सकता है, टीम को कठिन परिस्थितियों से बाहर निकाल सकता है और ऐसा खिलाड़ी एक महान लीडर हो सकता है. यह भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा होगा, अगर हमारे पास पंत जैसा आक्रामक खिलाड़ी टीम का कप्तान हो. [caption id="attachment_362708" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/aaaa-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="350" /> ऋषभ पंत[/caption]

विराट कोहली ने जीत की भूख जगाई-अरूण लाल

अरूण लाल आगे कहा, “एक समय था, जब टेस्ट क्रिकेट में जीत पर विचार किया जाता था, जब आप ड्रॉ करने के लिए खेलते थे, लेकिन अब यह सोच बदल गई है और मैं इसका पूरा श्रेय विराट कोहली को देता हूं. उन्होंने टीम की मानसिकता को बदल दिया और टीम को बिना डरे जीतने के लिए प्रेरित किया. विराट ने उस आक्रामकता को टीम में लाए और अगर पंत इसे जारी रखते हैं तो इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता.” [caption id="attachment_362710" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/vvvv-3.jpg"

alt="" width="600" height="350" /> विराट कोहली[/caption]

दबाव में पंत की शानदार पारी

पंत की नाबाद 125 रनों की मदद से भारत ने रविवार को ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए तीसरे वनडे में इंग्लैंड पर पांच विकेट से जीत दर्ज की और सीरीज को 2-1 से समाप्त किया.पंत इंग्लैंड में एकदिवसीय और टेस्ट क्रिकेट दोनों में शतक बनाने वाले पहले एशियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज भी बन गए हैं. अरूण लाल ने कहा कि पंत न केवल शतक जमाने की क्षमता के मामले में अद्वितीय हैं, बल्कि जीतने के लिए कठिन परिस्थितियों में भी वो स्कोर करते हैं.

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही