Search

 
 
 

क्रिकेट प्रतियोगिता : लातेहार से गुमला को 14 रन से हराया

 
Latehar:  जिला स्टेडियम में लातेहार जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित अंतर जिला सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता के एक मैच में शनिवार को लातेहार ने गुमला को 14 रनों से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए लातेहार की टीम ने 42 ओवरों में 182 रनों का स्कोर खड़ा किया. टीम की ओर से प्रवीण उरांव ने सर्वाधिक 79 रन बनाये. जबकि रविशंकर सिंह ने 20 और अभिषेक कुमार यादव ने 17 रन बनाये. गुमला की ओर से मयंक ने चार व रौशिश ने दो विकेट लिये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुमला की टीम 44.5 ओवरों में 168 रन ही बना सकी. हर्षराज ने 45, विभोर राज ने 42 और सत्यम पांडा ने 22 रन बनाये. लातेहार की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए राजदीप कुमार महतो ने पांच विकेट चटकाये. जबकि अभिषेक यादव व आनंद कुमार ने दो-दो तथा रविशंकर सिंह ने एक विकेट लिए. प्रवीण उरांव व राजदीप कुमार महतो को संयुक्त से मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार के रूप में नगद पांच हजार रूपये दिया गया. इसे भी पढ़ें-घर">https://lagatar.in/a-massive-fire-broke-out-in-the-house-three-news-from-giridih-including-a-four-year-old-child-who-was-saved-from-being-burnt-alive/">घर

में लगी भीषण आग, जिंदा जलने से बचा चार साल का बच्चा समेत गिरिडीह की तीन खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही