Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

क्रिकेट: भारत-पाकिस्तान के बीच आज महामुकाबला, मैच को लेकर रोमांच चरम पर

Advertisement
Advertisement
Dubai: क्रिकेट का रोमांच कुछ ही घंटों बाद देखने को मिलेगा. भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में महामुकाबला खेला जाने वाला है. पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में भारत को पाकिस्तान ने 10 विकेट से हराया था. ऐसे में आज भारतीय टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में उस करारी हार का बदला लेने मैदान पर उतरेगी. बता दें कि बतौर टी-20 कप्तान रोहित पाकिस्तान के खिलाफ पहला मैच खेलेंगे तो वहीं कोहली का यह मैच टी-20 इंटरनेशनल में 100वां मैच है. कोहली जहां भारत के लिए 100 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले रोहित शर्मा के बाद दूसरे भारतीय बनेंगे तो वहीं तीनों फॉर्मेट में 100 मैच खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बनेंगे. भारत की टीम जहां पूरे जोश में हैं तो वहीं पाकिस्तानी टीम टी-20 वर्ल्डकप 2021 में भारत से मिली जीत के सिलसिले को आगे बढ़ाना चाहेगी. इसे भी पढ़ें-असम">https://lagatar.in/twitter-war-continues-between-assam-cm-and-delhi-cm-cm-himanta-takes-a-jibe-at-kejriwal-leave-the-worry-of-making-the-country-number-one/">असम

CM और दिल्ली सीएम के बीच ट्विटर वॉर जारी, हिमंत का केजरीवाल पर तंज, देश को नंबर एक बनाने की चिंता छोड़ दें, वह मोदी जी कर रहे हैं
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/pppp-2-5.jpg"

alt="" width="711" height="400" />

खिताब जीतने की दोनों टीमें प्रबल दावेदार

एशिया कप के दूसरे मैच में भारत का मुकाबला पाकिस्तान के साथ है. दोनों टीमें लगभग 10 महीने बाद कोई मैच खेल रही हैं. दोनों टीमों के प्रमुख गेंदबाज चोट की वजह से यह टूर्नामेंट नहीं खेल रहे हैं. इसके बावजूद यही दोनों टीमें खिताब जीतने की सबसे प्रबल दावेदार हैं. दुबई के मैदान में यह मैच जीतने वाली टीम चैंपियन बनने की दिशा में एक कदम बढ़ा देगी.

पिछले विश्वकप की तरह खेलें पाक खिलाड़ी-बाबर

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने अपनी टीम से पिछला विश्व कप याद करने को कहा है. पिछले विश्व कप में पाकिस्तान की टीम ने भारत को दुबई के मैदान पर 10 विकेट से हराया था. इसी मैदान पर यह मुकाबला होना है. यह पहला मौका था, जब विश्व कप में टीम इंडिया पाकिस्तान से हारी थी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बाबर अपने खिलाड़ियों से कहते दिख रहे हैं कि हमें उसी तरीके से खेलना है, जैसे पिछले विश्व कप में खेलना है.

मैच 7.30 से होगा शुरू

इस महामुकाबले को लेकर फैन्स भी काफी उत्सुक हैं. बता दें कि मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स पर होगा तो वहीं ऑनलाइन मैच का मजा फैन्स हॉट स्टार पर ले सकेंगे. मैच भारत के समय के अनुसार शाम साढ़े 7 बजे से शुरू होगा. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-naac-evaluation-completed-in-rs-more-college-team-sent-report-to-council/">धनबाद

: आरएस मोर कॉलेज में नैक मूल्यांकन पूरा, टीम ने काउंसिल को भेजी रिपोर्ट
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/pppp-3-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

भारत की संभावित एकादश

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत/दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, अश्विन/ रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह.

पाकिस्तान की संभावित एकादश

बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, फखर जमां, खुशदिल शाह, आसिफ अली, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, नसीम शाह, उस्मान कादिर, मोहम्मद हसनैन. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही