Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

क्रिकेट: भारत ने WI को 88 रनों से दी करारी शिकस्त, सीरीज पर 4-1 से कब्जा

New Delhi: टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को आखिरी टी-20 मैच में बुरी तरह हराते हुए टी-20 सीरीज 4-1 से मात दे दी. भारत ने वेस्टइंडीज को 88 रन से धूल चटाई. भारत ने फ्लोरिड के लॉडरहिल में खेले गए मैच में 188 का स्कोर खड़ा किया और वेस्टइंडीज टीम 15.4 ओवर में महज 100 रन पर ढेर हो गई. भारत के लिए स्पिनर रवि बिश्नोई ने सर्वाधिक चार विकेट चटकाए. उनके अलावा कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने तीन-तीन शिकार किए.

वेस्टइंडीज की शुरूआत ही खराब रही

लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने निराशाजनक आगाज किया. बतौर ओपनर उतरे जेसन होल्डर बिना खाता खोले पहले ओवर में आउट हो गए. उन्हें अक्षर ने बोल्ड किया. इसके बाद अक्षर ने पांचवें ओवर में दो विकेट झटके. उन्होंने शमाराह ब्रूक्स (13 गेंदों में 13) को स्टंप कराया और डेवोन थॉमस (11 गेंदों में 10) को बोल्ड किया. कप्तान निकोलस पूरन (6 गेंदों में 3) को कुलदीप ने आठवें ओवर में एलबीडब्ल्यू किया. बिश्नोई ने 12वें ओवर में दो शिकार किए. उन्होंने रोवमन पॉवेल (13 गेंदों में 9) और कीमो पॉल (0) को एलबीडब्ल्यू कर पवेलियन भेजा. इसे भी पढ़ें-खांटी">https://lagatar.in/khati-bihari-whom-people-called-the-gandhi-of-koylanchal/">खांटी

बिहारी, जिन्हें लोग कहते थे कोयलांचल का गांधी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/ccc-3-1.jpg"

alt="" width="600" height="350" />

केवल शिमरोन हेटमायर पिच पर टिक पाए

वेस्टइंडीज ने 88 के कुल स्कोर पर 6 विकेट खो दिए और अगले चार विकेट महज 12 रन के अंदर गिर गए. कुलदीप ने 13वें ओवर में डोमिनिक ड्रेक्स (2 गेंदों में 1) और ओडीन स्मिथ (0) का शिकार किया. वहीं, 16वें ओवर में बिश्नोई ने दो विकेट लेकर वेस्टइंडीज की पारी को समेट दिया. उन्होंने पहली गेंद पर शिमरोन हेटमायर (35 गेंदों में 36) को आउट किया और चौथी गेंद पर ओबेड मैकॉय (0) को अपने जाल में फंसाया. हेटमायर ने अर्धशतकीय पारी में 5 चौके और 4 छक्के लगाए. यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का चौथा अर्धशतक है. हेटमायर ही वेस्टइंडीज के एकमात्र बल्लेबाज रहे जो क्रिज पर टिक पाये. इसे भी पढ़ें-धार्मिक">https://lagatar.in/more-than-a-dozen-accused-of-spreading-religious-hysteria-got-bail-from-the-court-know-the-matter/">धार्मिक

उन्माद फैलाने के एक दर्जन से ज्यादा आरोपियों को कोर्ट से मिली बेल, जानें मामला
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/cccc-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="350" />

श्रेयस अय्यर की शानदार पारी

भारत की ओर से श्रेयस अय्यर ने शानदार पारी खेली. उन्हें 13वें ओवर में जेसन होल्डर ने कॉट एंट बोल्ड किया. उन्होंने 40 गेंदों का सामना करने के बाद 64 रन जुटाए. उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 2 छक्के जड़े. संजू सैमसन से टीम को अच्छी पारी की उम्मीद थी पर वह 11 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 15 रन ही बना सके. दिनेश कार्तिक भी प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे. उन्हें स्मिथ ने 18वें ओवर में बोल्ड किया. कार्तिक ने 9 गेंदों में 12 रन बनाए. उन्होंने 2 चौके ठोके। हार्दिक पांड्या (16 गेंदों में 32) और अक्षर पटेल (7 गेंदों में 9) ने 20वें ओवर में विकेट खोया. पांड्या रन आउट हुए जबकि स्मिथ ने अक्षर को कैच कराया. आवेश खान (1*) और कुलदीप याद (0*) नाबाद रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही