Search

 
 
 

क्रिकेट : भारत-इंग्लैंड में खिताबी भिड़ंत, अंडर-19 भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हौसला बुलंद

 
India Women Under 19s vs England: आईसीसी अंडर-19 टी20 महिला विश्व कप फाइनल के पहले संस्करण में भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने हैं. अंडर-19 टी20 महिला वर्ल्ड कप में अपने अब तक के सफर में विस्फोटक बैटर शेफाली वर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम ने सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही हार झेली है. दूसरी ओर, इंग्लैंड की टीम टूर्नामेंट में अब तक अपराजेय है. ऐसे में दोनों ही टीमों में कांटे की टक्कर को देखने को मिल सकती है. इसे भी पढ़ें:क्रिकेट">https://lagatar.in/cricket-second-t20-match-against-new-zealand-in-lucknow-do-or-die-match-for-india/">क्रिकेट

: लखनऊ में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टी-20 मैच, भारत के लिए ‘करो या मरो” का मुकाबला

सेमीफाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया

भारत ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 8 विकेट से जीत हासिल की थी. उस मैच में भारतीय बॉलर्स ने विपक्षी टीम को नौ विकेट पर 107 रन ही बनाने दिए. लेग स्पिनर पार्श्वी चोपड़ा ने 20 रन देकर तीन विकेट चटकाए, जबकि शेफाली ने 4 ओवर में महज 4 रन दिए और एक विकेट भी झटका था. श्वेता सहरावत के नाबाद 61 रन से भारत ने 14.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया था. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/www-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="320" /> इसे भी पढ़ें:बड़ा">https://lagatar.in/big-accident-averted-flight-going-from-lucknow-to-kolkata-collided-with-bird/">बड़ा

हादसा टला : लखनऊ से कोलकाता जा रही फ्लाइट पक्षी से टकराया

भारतीय टीम फाइनल की बाधा पार करना चाहेगी

अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ जीत हासिल कर भारतीय टीम इतिहास रचने के इरादे से मैदान में उतरेगी. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने काफी सफलता अर्जित की है, लेकिन टीम किसी भी स्तर पर विश्व कप ट्रॉफी नहीं जीत सकी है. सीनियर टीम के साथ दो विश्व कप और एक राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल का हिस्सा रह चुकी शेफाली वर्मा अंडर-19 विश्व कप की ट्रॉफी जीतकर घर लौटना चाहेंगी. सीनियर टीम तीन मौकों पर विश्व कप के फाइनल में पहुंची है, लेकिन फाइनल की बाधा पार नहीं कर सकी है. साल 2005 में भारत को ऑस्ट्रेलिया से 98 रन, 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ नौ रन और 2020 फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 85 रन से हार झेलनी पड़ी थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही