Search

 
 
 

क्रिकेट : 3 जनवरी से भारत-श्रीलंका टी-20 सीरीज का आगाज, वानखेड़े स्टेडियम में पहला मुकाबला

 
IND VS SRILANKA T-20 : 3 जनवरी से भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहला मुकाबला खेला जाएगा. हार्दिक पंड्या की कप्तानी में भारतीय टीम की कोशिश जीत हासिल करने की होगी. सूर्यकुमार यादव को इस सीरीज के लिए टीम का उपकप्तान बनाया गया है. सूर्यकुमार यादव पहली बार टीम के लिए उपकप्तानी करते दिखाई देंगे. ईशान किशन और संजू सैमसन दोनों को ही इस सीरीज में मौका दिया गया है.

3 वनडे मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी

वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले पर फैंस की नजरें भी बनी रहेगी. इस सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 7 जनवरी को खेला जाएगा. टी-20 के बाद दोनों देशों के बीच 10 से 15 जनवरी तक 3 मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी. वनडे सीरीज में भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा वपसी करेंगे. वनडे से पहले भारत के सामने टी-20 सीरीज जीतने की चुनौती होगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/mmm-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें– विश्व">https://lagatar.in/after-the-inauguration-of-the-worlds-largest-international-hockey-stadium-there-will-be-a-match-between-the-teams-of-jharkhand-and-odisha/">विश्व

के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के उद्घाटन के बाद भिड़ेगी झारखंड और उड़ीसा की टीम

स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं मैच

इस सीरीज़ की लाइव स्ट्रीमिंग डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर की जाएगी. भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे मैच शुरू होगा. फैंस सीरीज का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी एचडी, स्टार स्पोर्ट्स फर्स्ट, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु, स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़ पर अलग-अलग भाषा में मैच को देखा जा सकता है. इसे भी पढ़ें– तुनिषा">https://lagatar.in/sheezan-khans-sisters-respond-to-tunishas-mothers-allegations/">तुनिषा

की मां के आरोपों का शीजान खान की बहनों ने दिया जवाब

टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उप-कप्तान), अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, ऋतुराज गायकवा़ड़, दीपक हुडा, ईशान किशन, मुकेश कुमार, हर्षल पटेल, अक्षर पटेल, संजू सैमसन, शिवम मावी, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, उमरान मलिक और वॉशिंगटन सुंदर. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/mmmm-1.jpg"

alt="" width="600" height="360" />

श्रीलंका की टीम

दसुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा (उप-कप्तान), चरिथ असलंका, अशेन बंडारा, धनंजय डि सिल्वा, अविष्का फर्नांडो, चमिका करुणारत्ने, लहिरु कुमारा, दिलशान मदुशंका, कुसल मेंडिस, पथुम निसंका, प्रमोद मदुशन, भानुका राजपक्षे, कसुन रजिता, सदीरा समराविक्रमा, महीश थीक्षना, नुवान थुषारा और दुनिथ वेल्लालगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही