Search

 
 
 

क्रिकेट: अक्षर पटेल की जोरदार पारी से भारत ने जीता मैच, चुने गये ‘प्लेयर ऑफ द मैच'

 
New Delhi: अक्षर पटेल ने शानदार छक्का जड़ भारत को 2 गेंद रहते 2 विकेट से जीत दिला दी. भारत ने 2-0 से अजेय बढ़त बना ली. ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने 35 गेंदों में नाबाद 64 रन की शानदार पारी खेल टीम इंडिया को जीत दिलाई और शाई होप के शतक पर पानी फेर दिया. अक्षर ने अपनी इस मैच जिताऊ पारी में 3 चौके और 5 छक्के लगाए. इसके अलावा गेंदबाजी में उन्होंने ब्रूक्स का विकेट चटकाने का काम भी किया था. पटेल को उनके इस प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच` चुना गया.

312 रनों का टारगेट

पहले वनडे में भारतीय टीम ने 3 रन से जीत दर्ज की थी. ठीक उसी तरह ये मैच भी काफी करीबी और रोमांचक रहा. वेस्टइंडीज के 312 रन के टारगेट का पीछा कर रही शिखर धवन की टीम ने निर्धारित ओवर में 2 गेंद शेष रहते हुए 49.4 ओवर में लक्ष्य को हासिल किया. आखिरी ओवर में 8 रन की जरुरत थी और भारत के 8 विकेट गिर चुके थे. दो सिंगल के बाद अक्षर पटेल ने काइल मेयर्स को छक्का का शानदार अंत किया. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/lightning-drivers-were-engaged-in-1200-schools-of-dhanbad-80-percent-thieves-took-away-20-percent-spoiled/">धनबाद

के 1200 स्कूलों में लगे थे तड़ित चालक, 80 प्रतिशत चोर ले गए, 20 प्रतिशत खराब

पटेल ने धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा

इस छक्के के साथ अक्षर ने पूर्व कप्तान एमएस धोनी के 17 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया. पटेल ने अपनी में पांच छक्के लगाए. जो एक सफल वनडे चेज में एक भारतीय खिलाड़ी द्वारा नंबर 7 या उससे नीचे पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा है. धोनी ने 2005 में जिंबाब्वे के खिलाफ टारगेट का पीछा करते हुए तीन छक्के लगाए थे. उसके बाद 2011 में साउथ अफ्रीका और आयरलैंड के खिलाफ ऐसा कर यूसुफ पठान ने धोनी के रिकॉर्ड की दो बार बराबरी की. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/sss-2-3.jpg"

alt="" width="700" height="400" />

लगातार 12वीं सीरीज जीत का रिकॉर्ड

जीत के साथ सीरीज अपने नाम करने के अलावा भारत ने कई रिकॉर्ड भी बनाए. ये वेस्टइंडीज की जमीन पर सबसे सफल रन चेज में से एक था. वहीं भारत ने विंडीज के खिलाफ लगातार 12वीं द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती, जो की सबसे ज्यादा द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीतने का रिकॉर्ड है. सीरीज का तीसरा वनडे 27 जुलाई (बुधवार) को खेला जाएगा. इसके बाद दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. जिसकी शुरुआत 29 जुलाई को ब्रायन लारा स्टेडियम में होने वाले मैच से होगी. इसे भी पढ़ें-फिल्म">https://lagatar.in/film-actor-aditya-pancholi-told-dhanbad-a-better-city-promised-to-come-again/">फिल्म

अभिनेता आदित्य पंचोली ने धनबाद को बताया बेहतर शहर, किया फिर आने का वादा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही