Search

क्रिकेट : जेएससीए इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-16 टूर्नामेंट, लातेहार को हरा धनबाद बना चैंपियन

Ranchi : धनबाद की टीम ने लातेहार को हरा कर जेएससीए इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट 2022-23 का चैंपियन बन गया है. गुरुवार को हजारीबाग के वेल्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में धनबाद ने 16 रनों से जीत दर्ज की. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए धनबाद की टीम ने 10 विकेट खोकर 148 रन बनाए. धनबाद की ओर से रुद्र शर्मा ने सर्वाधिक 49 रनों की पारी खेली. वहीं रोशन यादव और शिव प्रसाद ने 19-19 रनों का योगदान दिया. लातेहार की ओर से उज्जवल कुमार सिंह ने 4 और प्रेम कुमार ने 3 विकेट झटके. दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी लातेहार की टीम शुरूआती 10 ओवर के खेल में आगे दिख रही थी. इस दौरान 1 विकेट खोकर 33 रन भी बना लिए थे. लेकिन धनबाद के कुणाल कुमार सिंह ने 6 बल्लेबाजाें को आउट करके लातेहार की उम्मीद पर पानी फेर दिया और पूरी टीम 132 रनों पर ढेर हो गई. लातेहार की ओर से आर्यन तिवारी ने 41, उज्जवल कुमार सिंह ने 32 और कप्तान अतुल कुमार गुप्ता ने 20 रनों की पारी खेली. धनबाद की ओर से श्लोक झा ने 2 विकेट लिए. धनबाद के कुणाल कुमार सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया. लातेहार के आदर्श विशाल टॉप रन स्कोरर बने. आदर्श ने 4 मैचों में 234 रन बनाए. मोस्ट विकेट टेकर धनबाद के कुणाल कुमार सिंह रहे, जिन्होंने 5 मैचों में 18 विकेट लिये. फाइनल मुकाबले में जेएससीए अध्यक्ष संजय सहाय, जेएससीए सचिव देबाशीष चक्रवर्ती, संयुक्त सचिव पीएन सिंह, उपाध्यक्ष डॉ नरेंद्र सिन्हा, कार्यकारी सदस्य सचिव रामगढ़, लातेहार, खूंटी, सरायकेला, कोडरमा, रामगढ़, धनबाद, चाईबासा उपस्थित रहे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/whatsapp-image-2023_04_27-at-4.02.42-pm_957.jpg"

alt="" width="1600" height="720" /> इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-6-lakh-looted-builders-staff-in-lalpur/">रांची

: लालपुर में बिल्डर के स्टाफ से छह लाख की लूट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp