Search

 
 
 

क्रिकेट : जुरेल-गिल ने भारत को जिताया रांची टेस्ट, सीरीज पर कब्जा

 
Ranchi: रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराते हुए सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है. इसके साथ जेएससीए में खेले गए टेस्ट मैच में भारत एक भी मैच नहीं हारा है. सीरीज का आखिरी मैच हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में खेला जाएगा.भारत को चौथी पारी में 192 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे रोहित की सेना ने 61 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाते हुए मैच और सीरीज दोनों अपने नाम कर ली. भारत के लिए दूसरी पारी में सबसे अधिक कप्तान रोहित शर्मा ने 55 और शुभमन गिल 124 गेंदों में 2 छक्के के दम पर नाबाद 52 रन की मैच जिताऊ पारी खेली. वहीं ध्रुव जुरेल 77 गेंदों में 2 चौके के दम पर नाबाद39 रन बनाए. इसे भी पढ़ें-लोकसभा">https://lagatar.in/target-of-80-percent-voting-in-lok-sabha-elections-ddc/">लोकसभा

चुनाव में 80 फीसदी मतदान का लक्ष्य : डीडीसी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Dhruv-Jurel-and-Shubman-Gill-1.jpg"

alt="" width="600" height="360" />

स्टेडियम में गूंजा "सारा" का नाम

मैच के चौथे दिन भारत को पहला झटका यशस्वी जयसवाल के रूप में लगा. यशस्वी 37 रन बनाकर आउट हुए. तीसरे नंबर पर बैटिंग करने शुभमन गिल मैदान में उतरे. शुभमन के आते ही पूरे स्टेडियम में सारा का नाम गूंज उठा. दर्शक "हमारी भाभी कैसी हो सारा भाभी जैसी हो" का नारा लगाने लगे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/24-75-1708948875-621228-khaskhabar.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

भारतीय आर्मी खुश, बार्बी आर्मी के चेहरे उतरे

मैच में चौथे दिन इंग्लैंड और भारत के खिलाड़ी भिड़ते नजर आए. हार देखकर जेम्स एंडरसन रोहित शर्मा से भिड़े तो दूसरी ओर कई बार ऐसा हुआ कि बिना बात के इंग्लिश खिलाड़ी अपील करते दिखे. मैदान के बाहर भी इंग्लैंड की सपोर्टर बार्बी आर्मी और भारत की सपोर्टर भारत आर्मी अपनी टीम का उत्साह बढ़ाते दिखे. मैच की समाप्ति के बाद भारत के सपोर्टर पर खुशी छाई रही लेकिन विदेशी मेहमानों को हार के बाद रांची से मायूस होकर लौटना पड़ा. इसे भी पढ़ें-पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-will-come-to-dhanbad-on-march-1-corporation-started-cleaning-8-lane-road/">पीएम

मोदी एक मार्च को धनबाद आएंगे, निगम ने शुरू की 8 लेन सड़क की सफाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही