Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

क्रिकेट : जेएससीए इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-16 टूर्नामेंट के फाइनल में भिड़ेगी लातेहार और धनबाद

Ranchi : जेएससीए इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट 2022-23 के फाइनलिस्ट मिल चुके हैं. पूल 1 से लातेहार ने अपने दोनों मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश किया है. वहीं पूल 2 से धनबाद 1 मैच जीतने के बाद भी नेट रन रेट के आधार पर अंतिम दो टीमों में पहुंच चुकी है. फाइनल मुकाबला 27 अप्रैल को वेल्स क्रिकेट ग्राउंड हजारीबाग में खेला जाएगा. मंगलवार को सुपर लीग के खेले गए मुकाबले में लातेहार ने जमशेदपुर को और धनबाद ने गिरिडीह को हराकर फाइनल में प्रवेश किया.

34 रन बनाकर ढेर हो गई जमशेदपुर की टीम

दिन का पहला मुकाबला वेल्स क्रिकेट ग्राउंड हजारीबाग में लातेहार और जमशेदपुर के बीच खेला गया, जिसमें लातेहार ने 190 रनों से बड़ी जीत दर्ज की. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लातेहार ने आर्यन तिवारी के नाबाद 101 रनों की बदौलत 48 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 224 रनों का स्कोर खड़ा किया. आर्यन के अलावा अतुल कुमार गुप्ता ने 71 रनों की पारी खेली. जमशेदपुर के दीपक कुमार ने 3 बल्लेबाजों को आउट किया. दूसरी पारी में जमशेदपुर की टीम ने लातेहार के उज्जवल कुमार सिंह और प्रेम कुमार के सामने घुटने टेक दिये और पूरी टीम 16 ओवर में ही 34 रन बनाकर ढेर हो गई. उज्जवल ने 4 विकेट झटके. वहीं प्रेम ने 3 बल्लेबाजों को आउट किया. जमशेदपुर का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया. लातेहार के आर्यन तिवारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया.

धनबाद ने 4 विकेट से जीत दर्ज की

दिन का दूसरा मुकाबला कोडरमा पुलिस लाइन मैदान चंदवारा में गिरिडीह और धनबाद के बीच खेला गया, जिसमें धनबाद ने 4 विकेट से जीत दर्ज की. गिरिडीह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 28.1 ओवर में 88 रन बनाकर ढेर हो गई. गिरिडीह की ओर से शिवम कुमार साव ने 22 रन, निशित नयन ने 21 रनों की पारी खेली. गेंदबाजी करते हुए धनबाद की ओर से मो. मुजम्मिल हुसैन ने चार विकेट एवं श्लोक झा और कुणाल कुमार सिंह ने दो-दो विकेट झटके. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी धनबाद की टीम संघर्ष करते दिखी. गिरिडीह के कप्तान सौरभ शर्मा ने 4 विकेट लेकर मैच को रोमांचक बना दिया. लेकिन अंत में लो स्कोरिंग मैच में 10.5 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया. धनबाद की ओर से रुद्र शर्मा ने 19 रन और शिव प्रसाद ने 17 रन रनों की पारी खेली. गिरिडीह की ओर से सौरव ने 4 विकेट और महेंद्र एवं मिसबाहउल ने एक-एक विकेट लिए.

धनबाद के मो. मुजम्मिल हुसैन को मैन ऑफ द मैच चुना गया

मैन ऑफ द मैच धनबाद के मो. मुजम्मिल हुसैन को केडीसीए के सचिव दिनेश सिंह, मनोज सहाय पिंकू और मैच ऑब्जर्वर शशि भूषण चौबे ने संयुक्त रूप से दिया. मौके पर मैच ऑब्जर्वर शशि भूषण चौबे, अंपायर हेमंत ठाकुर, शेख इफ्तेखार, स्कोरर गजेंद्र कुमार, केडीसीए के सचिव दिनेश सिंह, विवेकानंद चौधरी, मनोज सहाय पिंकू, सुमन कुमार ,सोनू खान, ओम प्रकाश, धर्मेंद्र कौशिक, कुंदन राणा, आशीष यादव, नीतीश कुमार ,संतोष सिंह, विजय शर्मा, रोहित भारती, सागर कुमार ,हनी कुमार ,अमरदीप, रंजीत कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – कर्नाटक">https://lagatar.in/mallikarjun-kharge-said-in-karnataka-if-democracy-is-to-be-saved-then-bjp-has-to-be-removed/">कर्नाटक

में बोले मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकतंत्र को बचाना है तो भाजपा को हटाना होगा, जनता आगे आये
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही