Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अधिवक्ताओं और जजों के बीच हुआ क्रिकेट मैच, दोनों टीमों ने जीते एक-एक मैच

Hazaribagh : हजारीबाग में न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं के बीच रविवार को संत जेवियर स्कूल के मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट खेला गया. उद्घाटन मैच में बार ए टीम और बेंच वाई टीम के बीच भिड़ंत हुई. इस मैच में बेंच की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 114 रनों का लक्ष्य दिया. जवाबी पारी में अधिवक्ताओं की टीम ने 5 ओवर 2 गेंद में 9 विकेट रहते ही जीत हासिल कर ली. दूसरे मैच में बेंच की टीम ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवरों में 111 रन बनाए. जवाब में में अधिवक्ताओं की टीम पांच विकेट खोकर 98 रन ही बना सकी. इस तरह जजों की टीम ने 13 रनों से जीत का स्वाद चखा. स्कोरर के रूप में कुणाल कुमार ने अपना योगदान दिया. वहीं कमेंटेटर के रूप में पूजा कुमारी, प्रवीण सिंह और सुमित सिन्हा ने अहम योगदान दिया. लीग का अगला मैच 18 फरवरी को होगा. इसे भी पढ़ें : 1932">https://lagatar.in/rjd-is-with-the-local-policy-decision-based-on-1932-khatian-tejashwi-yadav/">1932

खतियान पर आधारित स्थानीय नीति के फैसले के साथ है आरजेडी: तेजस्वी यादव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही