Search

 
 
 

Cricket News: बाएं हाथ के गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क के नाम रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में एक नया कीर्तिमान बनाया है. बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन में खेले जा रहे पहले टेस्ट में शादमान इस्लाम का विकेट लेते ही स्टार्क ने टेस्ट इतिहास में बाएं हाथ के गेंदबाजी में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.
 

Lagatar Desk: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में एक नया कीर्तिमान बनाया है. बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन में खेले जा रहे पहले टेस्ट में शादमान इस्लाम का विकेट लेते ही स्टार्क ने टेस्ट इतिहास में बाएं हाथ के गेंदबाजी में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.


इसे भी पढ़ें:

https://lagatar.in/lagatar-impact-icn-director-mithilesh-singh-arrested-in-delhi 


उन्होंने इस मामले में श्रीलंका के पूर्व गेंदबाज रंगना हेराथ से आगे हो गए. टेस्ट क्रिकेट में 434 विकेट लेने के साथ स्टार्क ने रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है. इससे पहले श्रीलंका के रंगना हेराथ के नाम टेस्ट क्रिकेट में 433 विकेट झटकने का रिकार्ड था. इसके बाद पाकिस्तान के वसीम अकरम के नाम टेस्ट क्रिकेट में 414 विकेट लेने का रिकॉर्ड था.

 

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मुकाबला डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है. टेस्ट का पहला दिन बांग्लादेश के नाम रहा. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. 

 

आस्ट्रेलियन टीम पहली पारी में सिर्फ 198 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. बांग्लादेश की तरफ से हसन महमूद के आगे ऑस्ट्रेलियन बल्लेबाज तास की पत्तों की ढेर हो गए. हसन ने 55 रन देकर 6 विकेट झटके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही