Search

Cricket News: विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, टेस्ट क्रिकेट के रिकॉर्ड से चूके

Lagatar Desk: न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. उन्होंने ये फैसला इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के बीच में लिया है. 35 साल के विलियमसन ने तत्काल प्रभाव से खेल के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की. 


केन विलियमसन के नाम न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन और शतक बनाने का रिकॉर्ड है. विलियमसन ने कहा, मैंने इस बारे में कुछ समय सोचा, लेकिन अब सही समय है. मैंने न्यूजीलैंड के लिए खेले गए हर मैच में अपना सब कुछ दिया है. 

 

विलियमसन ने 2010 में टेस्ट व वनडे में और 2011 में टी20 में डेब्यू किया था. तीनों फॉर्मेट मिलाकर विलियमसन न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने और सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं. तीनों फॉर्मेट मिलाकर 378 मैचों की 452 पारियों में 48 शतक और 103 अर्धशतक की मदद से विलियमसन ने 19,346 रन बनाए है.


10 हजार टेस्ट रनों के आंकड़े से चूके 

क्रिकेट में 10,000 टेस्ट रन बनाना किसी भी बल्लेबाज के लिए सबसे प्रतिष्ठित आंकड़ा माना जाता है. केन विलियमसन इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड को अपने नाम करने के बेहद करीब थे. उन्होंने अपने टेस्ट करियर का अंत 9,515 रनों पर किया. वह इस रिकॉर्ड से महज 485 रन दूर रह गए. उन्होंने टेस्ट फॉर्मेट में 110 टेस्ट की 195 पारियों में 33 शतक और 38 अर्धशतक लगाते हुए 9,515 रन बनाए. 


टेस्ट फॉर्मेट की बात करें तो, 175 वनडे की 167 पारियों में 15 शतक और 47 अर्धशतक जमाते हुए 7,256 रन बनाए. वहीं, 93 टी20 की 90 पारियों में 18 अर्धशतक लगाते हुए उन्होंने 2,575 रन बनाए. फॉर्मेट के मुताबिक, विलिमयसन टेस्ट में पहले, टी20 में दूसरे और वनडे में न्यूजीलैंड के चौथे सबसे सफल बल्लेबाज हैं.

 

विलियमसन न्यूजीलैंड के सफल कप्तान भी रहे हैं. उन्होंने 40 टेस्ट, 91 वनडे और 75 टी20 में न्यूजीलैंड की कप्तानी की. उनकी कप्तानी में कीवी टीम ने 2019 वनडे विश्व कप का फाइनल खेली थी. इसके अलावा 2021 टी20 विश्व कप का फाइनल भी खेली थी. वहीं, उन्की कप्तानी में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर 2021 टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीता था.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//