Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची पहुंचे भारत और दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट खिलाड़ी, 9 अक्टूबर को होगा दूसरा वनडे मैच

Ranchi: झारखंड की राजधानी में 9 अक्टूबर को भारत-दक्षिण के बीच सीरीज का दूसरा वनडे मैच खेला जायेगा. दोनों टीमों के खिलाड़ी रांची पहुंच गये हैं. बता दें 11 महीने बाद रांची के जेएससीए स्टेडियम में एक और अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाने वाला है. वनडे मैच के लिए भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें यहां पहुंच चुकी है. वर्षा से बाधित लखनऊ वनडे में भारत 9 रनों से हार गया था,लेकिन मुकाबला जिस तरह नजदीकी रहा, उससे झारखंड के क्रिकेट प्रेमी उत्साहित हैं कि उन्हें रांची में भी रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा. दोनों टीमों के खिलाड़ी रेडिशन ब्लू होटल में ठहरे हुए हैं. इसे भी पढ़ें–पलामू">https://lagatar.in/nobel-peace-prize-awarded-to-belarusian-human-rights-activist-ales-bilyatsky-and-two-russian-ukraine-organizations/">पलामू

: 8-9 अक्टूबर को प्रयागराज में अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की राष्ट्रीय कार्य समिति की होगी बैठक
https://youtu.be/jjIk2A38_yk

प्रमुख खिलाड़ियों की खलेगी कमी

झारखंड के क्रिकेट प्रेमियों में रांची में होने वाले मैच को लेकर उत्साह तो है, लेकिन वे इस मैच में टीम के प्रमुख खिलाड़ियों,खासकर रोहित शर्मा, विराट कोहली,केएल राहुल, हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ियों की कमी महसूस करेंगे. लखनऊ का वनडे हार जाने के बाद इन खिलाड़ियों की कमी तो और खल रही होगी, फिर भी रोमांचक मैच की उम्मीद लेकर स्टेडियम पहुंचने वाले दर्शक भारत की पैसा वसूल जीत जरूर देखना चाहेंगे. बता दें, तीन एकदिवसीय मैचों की जो शृंखला अभी खेली जा रही है उसमें कई प्रमुख खिलाड़ी नहीं हैं. आस्ट्रेलिया में शुरू होने वाले T20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गयी भारतीय टीम के खिलाड़ियों को इस सीरीज से अलग रखा गया है. https://youtu.be/BaXg1lUp-rs

इसे भी पढ़ें–पटना">https://lagatar.in/patna-gang-robbed-of-chain-and-purse-in-durga-puja-busted-27-women-arrested-all-pregnant/">पटना

: दुर्गा पूजा में चेन और पर्स लूटने वाली गिरोह का पर्दाफाश, 27 महिलाएं गिरफ्तार, सभी गर्भवती

भारत की टीम

शिखर धवन (कप्तान), रूतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर (उप कप्तान), रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, आवेश खान, मोहम्मद सिराज और दीपक चाहर.

साउथ अफ्रीका की टीम

तेंबा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकाक, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, जेनमैन मलान, एडेन मार्करैम, डेविड मिलर, लुंगी नगिदी, एनरिक नोत्र्जे, वेन पार्नेल, एंडिले फेहलुकवायो, कैगिसो रबादा, तबरेज शम्सी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही