Search

 
 
 

128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC की बैठक में लगी मुहर

 
  •  पांच नए खेलों को शामिल करने का फैसला
  • बेसबॉल/सॉफ्टबॉल, फ्लैग फुटबॉल, स्क्वैश और लेक्रोस को भी मिली जगह
Mumbai : अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने का फैसला ले लिया गया है. मुंबई में IOC के 141वें सत्र की बैठक में यह फैसला लिया गया. आईओसी के कार्यकारी बोर्ड के अधिकारियों की बैठक में क्रिकेट समेत पांच खेलों को शामिल करने के फैसले पर मुहर लगाई गई. क्रिकेट इससे पहले 1900 के पेरिस ओलंपिक में खेला गया था. यानी 128 साल बाद इसकी ओलंपिक में वापसी हो
गी.

क्रिकेट के अलावा चार और खेल 2028 ओलंपिक में होंगे शामिल

आईओसी के कार्यकारी बोर्ड के अधिकारियों की बैठक में क्रिकेट समेत पांच खेलों को शामिल करने के फैसले पर मुहर लगाई गई. इनमें क्रिकेट के अलावा बेसबॉल/सॉफ्टबॉल, फ्लैग फुटबॉल, स्क्वैश और लेक्रोस समेत पांच नए खेलों को शामिल करने लॉस एंजिलस आयोजकों के प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई. इसको लेकर प्रस्ताव पहले ही पास हो चुका था. हालांकि, सभी नए खेलों को 2028 खेलों में जगह सुनिश्चित करने के लिए आईओसी सदस्यता द्वारा मत हासिल करने की आवश्यकता थी. सोमवार को आधिकारिक रूप से पांचों नए खेलों को शामिल कर लिया गया. लॉस एंजिलिस-28 आयोजन समिति द्वारा पांच खेलों को शामिल करने के प्रस्ताव का आईओसी के 99 सदस्यों में से मतदान करने वाले केवल दो सदस्यों ने विरोध किया.

आईओसी ने ट्वीट कर दी जानकारी

आईओसी मीडिया ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी पुष्टि की. उन्होंने लिखा- लॉस एंजिलस ओलंपिक में पांच नए खेलों को शामिल करने के आयोजन समिति के प्रस्ताव को आईओसी सत्र द्वारा स्वीकार कर लिया गया है. साथ ही आईओसी ने क्रिकेट के आगे टी20 लिखा, यानी क्रिकेट के मुकाबले टी20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे. इनमें पुरुष और महिला क्रिकेट के मुकाबले शामिल होंगे. इससे पहले 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भी क्रिकेट की वापसी हुई थी, लेकिन उसमें सिर्फ महिलाओं का टी20 मुकाबला खेला गया था. भारतीय महिला टीम ने उसमें रजत पदक जीता था. वहीं, इस साल हांगझोऊ एशियाई खेलों में भी क्रिकेट को शामिल किया गया था. पुरुष और महिला दोनों वर्गों के टी20 मुकाबले खेले गए थे. एशियाड में भारत ने महिला और पुरुष दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीते थे.

1900 में पिछली बार ओलंपिक में खेला गया था क्रिकेट

क्रिकेट इससे पहले 1900 के पेरिस ओलंपिक में खेला गया था, जहां इंग्लैंड और फ्रांस स्वर्ण पदक के लिए भिड़े थे. हालांकि, लंबे समय से क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने की कोशिशें चल रही थीं और अब जाकर यह सफल हो पाया है. दरअसल, आईओसी क्रिकेट की लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए भारतीय उपमहाद्वीप के बाजार को भुनाने की कोशिश करेगा. इसी वजह से पुरुष और महिला टी20 क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल किया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रिकेट के शामिल होने पर 2024 के पेरिस ओलंपिक में प्रसारण अधिकार 158.6 करोड़ रुपये के मुकाबले 2028 में 1525 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है. क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने के फैसले पर आईसीसी के अध्यक्ष ग्रेग बार्कले ने भी खुशी जताई थी.

ICC के साथ मिलकर काम करेगा IOC

इससे पहले आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाख ने कहा था- भाग लेने वाली टीमों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं है. हम आईसीसी के साथ काम करेंगे. हम किसी भी देश के व्यक्तिगत क्रिकेट अधिकारियों के साथ काम नहीं करेंगे. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल के सहयोग से हम देखेंगे कि क्रिकेट को और अधिक लोकप्रिय कैसे बनाया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/cm-hemant-handed-over-appointment-letters-to-827-secondary-teachers-of-jharkhand/">झारखंड

के 827 माध्यमिक शिक्षकों को सीएम हेमंत ने सौंपा नियुक्ति पत्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही