Search

क्रिकेट : न्यूजीलैंड के साथ दूसरा वनडे 21 जनवरी को, भारत की नजर अजेय बढ़त पर

IND vs NZ ONE DAY : न्यूजीलैंड के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 21 जनवरी को रायपुर में खेला जायेगा, पहला मुकाबला टीम इंडिया अपने नाम कर चुकी है. बुधवार को हैदराबाद में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 12 रन से रोमांचक जीत दर्ज की. अब सीरीज के दूसरे मुकाबले में उसकी कोशिश जीत दर्ज कर अजेय बढ़त बनाने पर होगी. उधर, न्यूजीलैंड के लिए यह मुकाबला `करो या मरो` का होगा. उसे सीरीज गंवाने से बचने के लिए हर हाल में यह मुकाबला जीतना होगा.

दूसरा वनडे रायपुर में 21 जनवरी को खेला जायेगा

भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का यह दूसरा मुकाबला 21 जनवरी को दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा. यह मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर किया जाएगा. लाइव स्ट्रीमिंग डिजनी+हॉटस्टार एप पर उपलब्ध रहेगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/iii-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="360" />

भारत की नजर अजेय बढ़त बनाने पर

वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड के मुकाबले टीम इंडिया का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है. इस वक्त भारतीय टीम के सभी बल्लेबाज अच्छी लय में है और नियमित रूप से रन बना रहे हैं. भारतीय टीम की बल्लेबाजी में भी काफी गहराई है. गेंदबाजी में जरूर कुछ कमजोरियां सामने आई है लेकिन मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव लाजवाब फॉर्म में हैं. यह दोनों गेंदबाज फिलहाल अहम मौकों पर टीम इंडिया को विकेट दिलाते रहे हैं. उधर, कीवी टीम केन विलियमसन, ट्रेंट बोल्ट और टीम साउदी की गैरमौजूदगी में थोड़ी कमजोर नजर आ रही है. भारत की नजर अजेय बढ़त बनाने पर रहेगी. पहला मैच भारत 12 रन से जीत चुका है. यदि रायपुर में भारत मैच जीत जाती है तो सीरीज में अजेय बढ़त बना लेगी, तीन मैचों की वनडे सीरीज में दूसरा मैच न्यूजीलैंड के लिए करो या मरो वाली स्थिति है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/iiii-3.jpg"

alt="" width="480" height="360" />

पहले मैच में गिल का दोहरा शतक ब्रेसवेल ने बनाये 140 रन

वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल के दोहरे शतक की बदौलत 8 विकेट खोकर 349 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. जवाब में माइकल ब्रेसवेल की धमाकेदार 78 गेंद पर 140 रन की पारी की बदौलत कीवी टीम जीत के काफी नजदीक पहुंच गई थी. हालांकि आखिरी में भारतीय टीम ने यह मुकाबला 12 रन से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp