Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

क्रिकेट : शुक्रवार से भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच, दबाव कंगारू टीम पर

India vs Australia, 2nd Test Match: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैच की सीरीज का दूसरा टेस्ट 17 फरवरी यानी शुक्रवार को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला (अब अरुण जेटली स्टेडियम) में खेला जायेगा. भारतीय टीम ने अब तक 566 टेस्ट मैच खेले हैं. इसमें से उसने 171 में जीत हासिल की है, जबकि 174 में उसे हार झेलनी पड़ी है. एक मैच टाई रहा है और 220 मुकाबले ड्रॉ पर छूटे हैं. भारत को टेस्ट फॉर्मेट में आखिरी हार जुलाई 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में झेलनी पड़ी थी. इंग्लैंड ने भारत को उस मैच में 7 विकेट से हराया था. उसके बाद से भारत ने 3 टेस्ट मैच खेले हैं और सभी में जीत हासिल की है. ऐसे में अब टीम इंडिया की नजर कोटला का मैच अपने नाम कर जीत का चौका लगाने पर होगी. कोटला टेस्ट मैच चेतेश्वर पुजारा के लिए भी बेहद खास है. इसे भी पढ़ें:त्रिपुरा">https://lagatar.in/tripura-assembly-election-election-commission-notice-to-congress-bjp-51-35-polling-till-1-pm/">त्रिपुरा

विधानसभा चुनाव : कांग्रेस-बीजेपी को चुनाव आयोग का नोटिस, 1 बजे तक 51.35% मतदान
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/cccc-2-5.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

चेतेश्वर पुजारा का 100वां टेस्ट

चेतेश्वर पुजारा का यह 100वां टेस्ट है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 फरवरी को मैदान पर उतरते ही वह 100 टेस्ट मैच खेलने वाले भारत के 13वें क्रिकेटर बन जाएंगे. इसके अलावा इस मैच में उनके निशाने पर सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड भी होगा. अरुण जेटली स्टेडियम पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड वीवीएस लक्ष्मण के नाम है. वीवीएस लक्ष्मण ने इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टेस्ट में 259 रन बनाए थे. सचिन तेंदुलकर ने इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 टेस्ट खेले और उसमें उन्होंने 26.33 के औसत से 158 रन बनाए. चेतेश्वर पुजारा उनसे सिर्फ 24 रन पीछे हैं. पुजारा ने कोटला में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक मैच खेला है. इसमें उन्होंने 134 रन बनाए हैं. पुजारा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में यदि 25 रन बना लेते हैं तो वह सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ देंगे. हालांकि,सचिन तेंदुलकर घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय हैं. इसे भी पढ़ें:जमशेदपुर">https://lagatar.in/hemant-government-pushing-jharkhand-into-the-fire-of-communal-violence-due-to-vote-bank-politics-babulal-marandi/">जमशेदपुर

: करीम सिटी कॉलेज के मास कॉम विभाग में फैक्टशाला आयोजित, सोशल मीडिया पर हर मैसेज की सत्यता परखने की सलाह
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/ttt-3.jpg"

alt="" width="600" height="360" />

सचिन ने 19 टेस्ट में बनाये हैं 1821 रन

सचिन तेंदुकर ने 19 टेस्ट मैच में 56.90 के औसत से 1821 रन बनाए हैं. चेतेश्वर पुजारा इस मामले में चौथे नंबर पर हैं. वीवीएस लक्ष्मण दूसरे और राहुल द्रविड़ तीसरे नंबर पर हैं. लक्ष्मण के 14 मैच में 1198 और द्रविड़ के 17 मैच में 1000 रन हैं. पुजारा के 10 टेस्ट मैच में 60.46 के औसत से 907 रन हैं. चेतेश्वर पुजारा यदि कोटला टेस्ट मैच में 94 रन बना लेते हैं तो वह राहुल द्रविड़ से आगे निकल जाएंगे. यही नहीं, अरुण जेटली स्टेडियम में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीयों में अभी सचिन तेंदुलकर शीर्ष पर हैं. सचिन तेंदुलकर ने इस मैदान पर अपने करियर में 10 टेस्ट मैच खेले. इसमें उन्होंने 42.16 के औसत से 759 रन बनाए थे. इसे भी पढ़ें: [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही