ICC AWARD : भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल को वनडे प्रारूप में लगातार अच्छी पारियां खेलने के लिए जनवरी माह का आईसीसी का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुना गया जबकि इंग्लैंड की अंडर-19 कप्तान ग्रेस स्क्रीवन्स महिला वर्ग में यह सम्मान पाने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बनी. शुभमन गिल ने जनवरी में सीमित ओवरों के क्रिकेट में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया. उन्होंने श्रीलंका और न्यूजीलैंड दोनों के खिलाफ एकदिवसीय प्रारूप में काफी रन जुटाए. तेइस साल के गिल ने जनवरी में 100 से अधिक के तीन स्कोर बनाए और इस दौरान 567 रन जोड़े. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में श्रृंखला के पहले मैच में दोहरा शतक जड़ा. उन्होंने सिर्फ 149 गेंद में 28 बाउंड्री की मदद से 208 रन बनाए और इस दौरान एकदिवसीय प्रारूप में दोहरा शतक जड़ने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने. इसे भी पढ़ें:कोडरमा:">https://lagatar.in/koderma-1000-girl-students-will-be-admitted-in-sainik-school/">कोडरमा:
सैनिक स्कूल में 1000 छात्राओं का होगा एडमिशन
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/sss-2-2.jpg"
alt="" width="640" height="360" />
: आधार सीडिंग लंबित रहने पर 563 पीडीएस डीलर को शोकॉज
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/ssss-3-2.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
सैनिक स्कूल में 1000 छात्राओं का होगा एडमिशन
alt="" width="640" height="360" />
कॉनवे और सिराज को गिल ने छोड़ा पीछे
उन्होंने इसके अलावा श्रीलंका के खिलाफ 116 और न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम एकदिवसीय में 112 रन की पारी भी खेली. गिल ने न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे और हमवतन मोहम्मद सिराज को वैश्विक मतदान में पछाड़कर पहली बार आईसीसी के महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता. इसके साथ ही वह अक्टूबर 2022 में विराट कोहली के बाद यह पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय भी बने. गिल ने आईसीसी की विज्ञप्ति में कहा, ‘‘जनवरी मेरे लिए विशेष माह रहा और इस पुरस्कार को जीतकर यह और यादगार हो गया. प्रदर्शन को मान्यता मिलना हमेशा अच्छा होता है और इन पारियों से मुझे काफी आत्मविश्वास मिलेगा विशेषकर घरेलू सरजमीं पर होने वाले आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप से पहले.`` इसे भी पढ़ें:चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-showcause-to-563-pds-dealers-pending-aadhaar-seeding/">चाईबासा: आधार सीडिंग लंबित रहने पर 563 पीडीएस डीलर को शोकॉज
alt="" width="600" height="400" />
Leave a Comment