Search

 
 
 

क्रिकेट: बेहद रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने WI को दी मात, सिराज बने हीरो

 
New Delhi: कप्तान शिखर धवन, शुभमन गिल और श्रेयर अय्यर की हॉफ सेंचुरी और गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के दम पर भारत ने आखिरी गेंद तक खिंचे बेहद रोमांचक पहले वनडे क्रिकेट मैच में वेस्टइंडीज को 3 रन से हरा दिया. मोहम्मद सिराज मैच के हीरो रहे. दरअसल वेस्टइंडीज की टीम जीत के करीब थी. इंडिज टीम को आखिरी ओवर में 15 रन बनाने थे, ऐसे में धवन ने आखिरी ओवर की जिम्मेदारी सिराज को सौंपी. सिराज ने अपने कप्तान की उम्मीद पर पानी नहीं फेरा और टीम को जीत दिलाने में सफल रहे. सिराज का आखिरी ओवर बेहद ही कमाल का रहा.. यही कारण रहा कि आखिर में भारत यह मैच 3 रन से जीतने में सफल रहा. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-water-level-of-maithon-panchet-dam-dropped-there-may-be-drinking-water-crisis/">धनबाद

: मैथन-पंचेत डैम का जलस्तर गिरा, हो सकता है पेयजल का संकट
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/rrrr-14.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

सीरीज में भारत 1-0 से आगे

  जीत के साथ ही भारतीय टीम 3 मैचों की वनडे सीरीज में  1-0 से आगे हो गई है. वैसे, मैच में धवन ने शानदार 97 रन की पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजे गए. धवन के अलावा गिल ने 64 और अय्यर ने 54 रन की पारी खेली. भारत ने पहले खेलते हुए 7 विकेट पर 308 रन बनाए थे. वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 305 रन बनाए. भारत की ओर से सिराज को 2 विकेट, चहल को 2 विकेट और शार्दुल ठाकुर को 2 विकेट मिले. इसे भी पढ़ें-अगस्त">https://lagatar.in/august-is-full-of-festivals-banks-will-remain-closed-for-13-days-see-the-list-of-holidays-before-going-to-the-branch/">अगस्त

में त्यौहारों की भरमार, 13 दिन बैंक रहेंगे बंद, ब्रांच जाने से पहले देखें छुट्टियों की लिस्ट
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/yyy.jpg"

alt="" width="600" height="350" />

अंतिम ओवर का रोमांच

• पहली बॉल- सिराज टू हुसैन, 0 • दूसरी बॉल- सिराज टू हुसैन, 1 • तीसरी बॉल- सिराज टू शेफर्ड, 4 • चौथी बॉल- सिराज टू शेफर्ड, 2 • पांचवीं बॉल- सिराज टू शेफर्ड (वाइड) छठी बॉल- सिराज टू शेफर्ड, 2 सातवीं बॉल- सिराज टू शेफर्ड 1

वेस्टइंडीज की लगातार 7वीं वनडे हार

भारतीय टीम कैरेबियाई धरती पर जरूर खेल रही थी, लेकिन क्वींस पार्क ओवल उसके लिए अपने गढ़ की तरह था. भारतीय टीम यहां पिछले नौ वनडे मुकाबलों में से आठ में जीत हासिल कर चुकी थी. एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था. वेस्टइंडीज से भारत आखिरी बार यहां 2006 में हारा था. दूसरी ओर यह वेस्टइंडीज की ओवरऑल लगातार 7वीं वनडे इंटरनेशनल हार है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही