Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

क्रिकेट टूर्नामेंट : डीएवी पब्लिक स्कूल बना चैंपियन, मधवाटांड़ को 41 रन से दी करारी मात

Koderma :  झारखंड के सभी जिलों के प्रतिभावान क्रिकेट खिलाड़ियों को जेएससीए ने हमेशा से उचित सम्मान दिया है. खिलाड़ी तन्मयता से खेले और आगे बढ़ें. खेल के क्षेत्र में खिलाड़ियों को करियर संवारने की असीम संभावनाएं है. उक्त बातें जगदीश यादव मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल समारोह में जेएससीए के ज्वाइंट सेक्रेट्री पी एन सिंह ने कही. उन्होंने कहा कि कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन बहुत ही अच्छा कार्य कर रहा है. परिणाम स्वरूप यहां के खिलाड़ी राज्य स्तर पर अपनी पहचान बनाने में सफल हो रहे हैं. इसे भी पढ़ें:रायपुर">https://lagatar.in/bandhu-tirkey-got-important-responsibility-in-the-committee-of-raipur-congress-session/">रायपुर

कांग्रेस अधिवेशन की समिति में बंधु तिर्की को मिली अहम जिम्मेवारी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/kkkk-11.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

169 रन के मुकाबले 128 ही बना सकी मधवाटांड की टीम

फाइनल मैच डीएवी पब्लिक स्कूल और आदर्श उच्च विद्यालय मधवाटांड के बीच खेला गया. डीएवी पब्लिक स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. पहले बल्लेबाजी करते हुए डीएवी पब्लिक स्कूल ने निर्धारित 30 ओवर में 9 विकेट खोकर 169 रन बनाए. रोहित कुमार यादव 42, आर्यनदेव 35 और पीयूष कुमार सिंह ने 25 रनो का योगदान दिया. वहदीं गेंदबाजी करते हुए आदर्श प्लस 2 उच्च विद्यालय की ओर से सुमित यादव, अंकित यादव और अभिजीत यादव ने दो दो विकेट लिए. बाद में लक्ष्य का पीछा करने उतरी आदर्श प्लस 2 उच्च विद्यालय मधवाटांड की टीम ने 27 ओवर में सभी विकेट खोकर 128 रन ही बना सकी. मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द टूर्नामेंट पीयूष कुमार सिंह को चुना गया. इसे भी पढ़ें:आईएमए">https://lagatar.in/ima-wrote-a-letter-to-the-chief-minister-demanding-implementation-of-mpa-and-cea/">आईएमए

ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, एमपीए और सीईए लागू कराने की मांग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही