Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोविंद विद्यालय में क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित, कॉस्मॉस हाउस विजेता

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के तामालिया स्थित गोविंद विद्यालय में गुरुवार को एकदिवसीय इंटर जूनियर हाउस बालिका क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. इसमें स्कूल के चारों हाउस को दो दलों में बांटा गया. दोनों दलों के बीच हाथ मिलाकर फाइनल मैच आरंभ किया गया. पहले राउंड में रोज हाउस और कॉस्मॉस हाउस के बीच मैच खेला गया, जिसमें कॉस्मॉस हाउस विजेता रहा. फिर दूसरे राउंड के खेल में डेफोडिल हाउस और लोटस हाउस के बीच मैच खेला गया, जिसमे डेफोडिल हाउस विजेता बना. इसे भी पढ़ें : बीएलओ">https://lagatar.in/to-get-rid-of-blo-duty-teachers-are-circling-ero-denial-is-being-done-by-citing-election-branch/">बीएलओ

ड्यूटी से छुटकारा के लिए ईआरओ का चक्कर काट रहे शिक्षक, निर्वाचन शाखा का हवाला देकर किया जा रहा इन्कार
फाइनल मैच डेफोडिल हाउस और कॉस्मॉस हाउस के बीच खेला गया, जिसमें कॉस्मॉस हाउस विजेता और डेफोडिल उपविजेता रहा. लोटस हाउस और रोज हाउस तीसरे स्थान पर रहे. इस टूर्नामेंट का समापन खेल शिक्षक के द्वारा किया गया. इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य जेपी होता, सचिव अभिषेक शर्मा, प्रशासिका कृष्णा मोदक, उप प्राचार्या अनीता नंदी, एक्टिविटी प्रभारी नौशाद रजिया, खेल प्रशिक्षक महेंद्र रोउतिया, गोकुल मिश्रा और जूनियर को-ऑर्डिनेटर रीता चौधरी समेत अन्य ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही