Ranchi: इंडियन क्रिकेट टीम के U-19 में जगह दिलाने के नाम पर एक करोड़ रुपए की ठगी के आरोपी किसलय पल्लव को दुमका नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस लंबे समय से आरोपी किसलय पल्लव की तलाश कर रही थी और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी कर रही थी.
आश्चर्य की बात यह है कि, JSCA ने इस गंभीर मसले पर ‘शुतुरमुर्ग’ बना रहा और दुमका जिला क्रिकेट संघ के चुनाव में अपने अपने प्यादों को सेट करने में व्यस्त रहा.
क्या है पूरा मामला
दरअसल, एक सरकारी शिक्षक बुलबुल कुमार अपने बेटे को भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन कराने चाहते थे. उनकी इस चाहत का फायदा उठाते हुए ठग ने उनसे कैश और ऑनलाइन के जरिए एक करोड़ रुपए ठग लिया. जिसके बाद पीड़ित शिक्षक ने नगर थाना में शहर के ही बक्शी बांध मुहल्ले के किसलय पल्लव के खिलाफ FIR संख्या 185/2025 दर्ज कराया था.
शिकायत के मुताबिक, शिक्षक का बेटा आशुतोष आनंद दुमका जिले के अंडर 14 टीम में खेलता था. वहीं, खेल संगठन से जुड़े किसलय पल्लव ने उसके बेटे को भारतीय अंडर-19 टीम और रणजी ट्रॉफी में चयन कराने और कोचिंग दिलाने के नाम पर चार साल तक किश्तों में 50 लाख रुपये ऑनलाइन और 50 लाख रुपये नकद ठग लिया.
ऐसे हुआ खुलासा
मामले का खुलासा तब हुआ, जब पल्लव ने आशुतोष आनंद को BCCI का लोगो वाला एक पत्र दिया. किसलय ने बताया कि उनके बेटे का चयन हो गया है. जब शिक्षक ने लेटर का पता लगाया, तो पता चला कि वह नकली है. उनके बेटे सलेक्शन नहीं हुआ है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
Leave a Comment