Search

राज्यसभा जा सकते हैं क्रिकेटर हरभजन सिंह, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की भी मिल सकती है जिम्मेदारी

Punjab : पंजाब में आप पार्टी की सरकार बन गयी है. भगवंत मान ने बुधवार को सीएम पद की शपथ ग्रहण कर ली. जिसके बाद सीएम ने पंजाब में खेल को बढ़ावा देने का फैसला लिया है. सीएम भगवंत मान ने देश के जाने माने क्रिकेटर हरभजन सिंह को राज्यसभा भेजने की तैयारी शुरू कर दी है. इसे भी पढ़ें - भारी">https://lagatar.in/the-stock-market-opened-with-a-huge-jump-sensex-rose-813-points-nifty-crossed-17200/">भारी

उछाल के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 813 अंक चढ़ा, निफ्टी 17200 के पार

जालंधर में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाने का वादा किया था

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राज्यसभा भेजे जाने वाले में हरभजन सिंह का नाम सबसे आगे चल रहा है. बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान आप पार्टी ने जालंधर में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाने का वादा किया था. बताया जा रहा है कि हरभजन सिंह स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की कमान भी संभाल सकते हैं. इसे भी पढ़ें - जब">https://lagatar.in/will-not-leave-the-party-till-we-are-thrown-out-says-g-21-faction-of-congress-leaders/">जब

तक हमें बाहर नहीं किया जाता, तब तक पार्टी नहीं छोड़ेंगे, कांग्रेस नेताओं के G-21 गुट ने कहा

पंजाब के विकास के लिए बहुत काम करना है

बता दें कि बुधवार को भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां में भगवंत कलां ने सीएम पद की शपथ ली है. इस कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे. शपथ लेने के बाद भगवंत मान ने कहा था कि मेरे लिए खटकड़ गांव नया नही है. मै पहले भी यहां आता रहा हूं. पंजाब के विकास के लिए बहुत काम करना है. मान ने कहा कि हमें यहां रहकर अपना देश ठीक करना है. दूसरे देशों में हमें धक्के नहीं खाने. यहीं रहकर काम करेंगे. खेती, रोजगार, व्यापार, स्कूल, अस्पताल कहानी बहुत उलझी पड़ी है. आप लोगों के साथ मिलकर इसे सुलझाना है. इसे भी पढ़ें - हिजाब">https://lagatar.in/hijab-controversy-students-approach-supreme-court-bjp-leader-says-anti-national/">हिजाब

विवाद : छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, बीजेपी नेता ने बताया देशद्रोही [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//