Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

क्रिकेटर ऋषभ पंत की तीन घंटे चली सर्जरी, 3 से 4 दिन तक निगरानी में रखा जायेगा

Lagatar Desk : भारतीय स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत का इलाज मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में चल रहा है. शुक्रवार को क्रिकेटर ऋषभ पंत की एक सर्जरी की गई. इस ऑपरेशन के बाद क्रिकेटर अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे है. उन्हें अच्छा महसूस हो रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक पंत के दाएं पैर के घुटने पर लिगमेंट की हुई. यह ऑपरेशन डॉक्टर दिनशॉ पादरीवाला ने किया. इस सर्जरी के बाद अब ऋषभ पंत को करीब 3 से 4 दिन तक निगरानी में रखा जायेगा. इसे भी पढ़ें - बिहार">https://lagatar.in/one-person-died-due-to-cold-in-bihar-dead-body-found-at-the-station/">बिहार

में ठंड से एक व्यक्ति की मौत, स्टेशन पर अकड़ा मिला शव

ऑपरेशन करीब 3 घंटे तक चला

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ऋषभ पंत का यह ऑपरेशन करीब 3 घंटे तक चला. बता दें कि कार एक्सीडेंट के बाद ऋषभ पंत को सिर, पीठ, पैर, घुटने और टखने में गंभीर चोट लगी है. घटना के बाद उनका इलाज देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में हुआ था. जिसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पंत को एयरलिफ्ट कर मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में शिफ्ट किया. इसे भी पढ़ें - 58">https://lagatar.in/kannada-film-star-naresh-babu-will-marry-for-the-fourth-time-at-the-age-of-58-the-anger-of-the-third-wife/">58

की उम्र में चौथी बार शादी करेंगे कन्नड़ फिल्म स्टार नरेश बाबू, तीसरी पत्नी का फूटा गुस्सा

क्रिसमस मनाने के लिए दुबई गए थे

बता दें कि ऋषभ पंत क्रिसमस मनाने के लिए दुबई गए थे. यहां उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ क्रिसमस सेलेब्रेट किया था. क्रिसमस सेलेब्रेट कर ऋषभ पंत वापस अपने देश लौटे और दिल्ली से अपनी कार से होम टाउन रूड़की जा रही थे. इसी दौरान ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट हो गया. यह दुर्घटना रूड़की के पास गुरुकुल नारसन एरिया में हुई. ऋषभ पंत कार में अकेले थे और खुद ही गाड़ी चला रहे थे.पंत ने बताया कि वह विंड स्क्रीन तोड़कर बाहर आए. इसके बाद कार में भीषण आग लग गई थी. घटना के बाद उन्हें आनन-फानन में रूड़की के ही सक्षम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. इसके बाद उन्हें देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में रेफर किया गया.पंत के चेहरे और बाकी कुछ जगहों पर छोटी सर्जरी हुई थी. मगर इसके बाद बीसीसीआई ने एयरलिफ्ट कर ग्रीन कॉरिडोर के जरिए पंत को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में शिफ्ट कराया. इसे भी पढ़ें - 103">https://lagatar.in/only-35-policemen-out-of-103-will-get-the-benefit-of-acp-and-macp/">103

में सिर्फ 35 पुलिसकर्मियों को मिलेगा एसीपी और एमएसीपी का लाभ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही