तीर्थ पुरोहित से जल संकल्प कराकर बाबा पर किया जलार्पण
Deoghar : विख्यात क्रिकेटर सौरभ तिवारी ने 26 सितंबर को देवघर पहुंचकर बाबा बैजनाथ की पूजा-अर्चना की. अपने चंद दोस्तों के साथ सौरभ तिवारी पैतृक शहर भागलपुर से देवघर पहुंचे और यहां अपने पुरोहित शिष्ट पंडा से जल संकल्प कराकर बाबा पर जलार्पण किया. इस दौरान उनके तीर्थ पुरोहित ने विधिवत बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कराई. इसके पहले सौरभ तिवारी ने शीघ्र दर्शनम कूपन लेकर प्रशासनिक भवन के रास्ते गर्भगृह में प्रवेश कर जलापर्ण किया. उनका इस देवघर दौरा की भनक किसी को नहीं मिल पायी थी. क्रिकेट से जुङे लोगों ने बताया कि उनका यह देवघर दौरा निजी था. इस कार्यक्रम को तामझाम से दूर रखा गया था. जल्द ही वे अपने पूरे परिवार के साथ बाबा की पूजा-अर्चना करने आएंगे. यह">https://lagatar.in/deoghar-demand-for-stoppage-of-patliputra-train-in-mathurapur-staged-protest/">यहभी पढ़ें: देवघर : मथुरापुर में पाटलिपुत्र ट्रेन के ठहराव की मांग, दिया धरना [wpse_comments_template]