Search

 
 
 

क्रिकेटर युवराज सिंह की मां को ब्लैकमेल कर 40 लाख की रंगदारी मांगी

 
LagatarDesk : भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. क्रिकेटर की मां शबनम सिंह को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर किसी ने 40 लाख रंगदारी मांगी है. इस मामले में गुरुग्राम पुलिस ने एक महिला को 5 लाख लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है. गिरफ्तार महिला की पहचान हेमा कौशिक उर्फ डिम्पी के रूप में हुई है. डीएलएफ फेज-1 थाना में महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है. हांलाकि युवती को बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया. (पढ़ें,पिता">https://lagatar.in/kargil-war-martyr-birsa-oraons-daughter-became-emotional-after-remembering-her-father/">पिता

को याद कर भावुक हुईं कारगिल युद्ध के शहीद बिरसा उरांव की बेटी )

युवराज के छोटे भाई की केयरटेकर ने ही दी धमकी

युवराज सिंह की मां गुरुग्राम के डीएलएफ फेस वन पुलिस स्टेशन में मामले की लिखित शिकायत दर्ज करवायी है. दर्ज शिकायत में उन्होंने बताया है कि 2022 में युवराज सिंह के छोटे भाई जोरावर सिंह पिछले 10 सालों से डिप्रेशन से जूझ रहा है. इस वजह से उसकी देखभाल के लिए उन्होंने हेमा कौशिक उर्फ डिंपी को केयरटेकर के तौर पर रखा था. लेकिन वो प्रोफेशनल केयरटेकर नहीं थी और उनके बेटे जोरावर को अपने जाल में फंसा रही थी. इसलिए युवराज की मां ने उसे काम से हटा दिया था. इसके बाद मई 2023 में हेमा उर्फ डिंपी ने उन्हें वॉट्सएप मैसेज और कॉल करके झूठे केस में फंसाने की धमकी दी और 40 लाख रुपये की मांग की थी. इसे भी पढ़ें : मंत्री">https://lagatar.in/neera-randhir-bauri-became-millionaires-after-becoming-ministers/">मंत्री

बनने के बाद नीरा, रणधीर, बाउरी लखपति से बन गए थे करोड़पति

केयरटेकर जब पैसे लेने आयी तो पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ लिया

थाना में दर्ज शिकायत के अनुसार, 19 जुलाई को हेमा कौशिक ने वॉट्सएप मैसेज कर धमकी दी कि अगर वो 40 लाख नहीं देती है तो वो थाना में केस दर्ज करायेगी. इससे पूरे परिवार की बदनामी होगी. युवराज की मां ने हेमा से पैसे का इंतजाम करने के लिए समय मांगा गया. हेमा कौशिक ने सोमवार तक 5 लाख रुपये देने की बात की. लेकिन युवराज की मां ने मंगलवार को पैसे लेने के लिए बुलाया. जब हेमा आयी तो पुलिस ने उसे रंगेहाथ अरेस्ट कर लिया. इसे भी पढ़ें : पूर्व">https://lagatar.in/read-important-news-of-jharkhand-and-country-and-world-in-your-own-newspaper-shubham-sandesh-3/">पूर्व

मंत्रियों की संपत्ति की जांच।।एक स्कूल ऐसा भी।।पूर्व विधायक संजीव सिंह ने मांगी मौत।।मुश्किल में मणिपुर,शांति है कोसों दूर।।समेत झारखंड और देश-दुनिया की अहम खबरें, आपके प्रिय अखबार ‘शुभम संदेश’ में।।
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही