Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

क्राइम ब्रांच ने विधायक खरीद-फरोख्त मामले में दिल्ली सीएम से तीन दिन में जवाब मांगा, बोले केजरीवाल, पुलिस से नौटंकी करवाई जा रही है

Advertisement
Advertisement
New Delhi : दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम आज शनिवार को फिर अरविंद केजरीवाल के सिविल लाइंस स्थित घर पहुंची. हालांकि टीम पांच घंटे बाद वापस लौट गयी. केजरीवाल से मुलाकात नहीं होने पर दिल्ली पुलिस ने सीएम ऑफिस में नोटिस सर्व कराया. जान लें कि सीएम केजरीवाल ने भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोप लगाये थे. इसी की जांच के लिए दिल्ली पुलिस सीएम आवास पर गयी और उन्हें नोटिस दिया.                                                                  ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

    नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

क्राइम ब्रांच की टीम  मंत्री आतिशी के घर पर नोटिस देने जायेगी

खबरों के अनुसार सीएम केजरीवाल से इस नोटिस का जवाब तीन दिन के अंदर मांगा गया है. सीएम से पूछा गया है कि आपने भाजपा पर जो आरोप लगाये हैं, उसके सबूत क्या हैं? तथा उन सात विधायकों के नाम बतायें, जिनके आधार पर आरोप लगाये गये हैं. जान लें कि अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में कहा था कि भाजपा दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिराने के लिए उनके विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है. खबर यह भी है कि दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम आप सरकार में मंत्री आतिशी के घर पर रविवार सुबह 10 बजे नोटिस देने जायेगी.

अपराध रोकने के बजाय राजनीतिक आकाओं द्वारा नौटंकी करवाई जा रही है

अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के खिलाफ विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोप में नोटिस देने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें पुलिस से सहानुभूति है, जिससे अपराध रोकने के बजाय ‘राजनीतिक आकाओं द्वारा नौटंकी करवाई जा रही है. अपने आवास पर कुछ पुलिसकर्मियों के पहुंचने का एक वीडियो साझा करते हुए, केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट किया कि उन्हें नोटिस देने के लिए आए पुलिस अधिकारियों के प्रति सहानुभूति है, केजरीवाल ने कहा, ‘दिल्ली में अपराध रोकना पुलिस का कर्तव्य है, लेकिन उनसे नौटंकी करवाई जा रही है. इसीलिए दिल्ली में अपराध बढ़ रहा है. उन्होंने किसी पार्टी या नेता का नाम लिये बिना पोस्ट में यह भी कहा कि राजनीतिक आका उनसे पूछ रहे हैं कि आप के किन विधायकों से पाला बदलने के लिए संपर्क किया गया था. भाजपा पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए केजरीवाल ने सवाल किया कि इस मुद्दे पर नौटंकी क्यों की जा रही है, जबकि पार्टी जानती है कि पिछले कुछ वर्षों में विधायकों की खरीद-फरोख्त कर देश भर में अन्य पार्टियों की सरकारें गिराने के पीछे कौन था? [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही