Search

अपराध पर नियंत्रण पहली प्राथमिकता : एसपी अरविंद सिंह

हजारीबाग के नए एसपी अरविंद कुमार सिंह ने संभाला पदभार Hazaribagh: हजारीबाग के नए एसपी अरविंद कुमार सिंह ने साल के पहले दिन पदभार ग्रहण किया. एसपी कार्यालय में तत्कालीन एसपी मनोज रतन चोथे ने बुके देकर उनका स्वागत किया. मीडिया से बात करते हुए नये एसपी अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि हज़ारीबाग़ से उनका गहरा नाता रहा है. हज़ारीबाग़ से ही प्रशिक्षण प्राप्त कर हज़ारीबाग़ में डीएसपी के पद पर रहे. इसलिए यंहा की स्थिति से वे परिचित हैं. उन्होंने कहा कि यंहा अपराध पर नियंत्रण करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. साथ ही नववर्ष के अवसर पर उन्होंने समस्त जिलेवासियों को शुभकामना दी. उन्होंने कहा कि नववर्ष के अवसर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. सभी डीएसपी को निर्देश दिया गया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में नजर बनाए रखें. अरविंद कुमार सिंह भारतीय पुलिस सेवा 2014 बैच के अधिकारी हैं. इससे पहले वे झारखंड सशस्त्र बल जैप 5 देवघर में समादेष्टा पद पर स्थापित थे. धनबाद और चाईबासा में डीएसपी पद पर रह चुके हैं. चाईबासा में बतौर डीएसपी उन्होंने नक्सलियों की कमर तोड़ दी थी. इसे भी पढ़ें-पंजाब">https://lagatar.in/punjab-bodies-of-five-people-of-the-same-family-found-in-a-house-in-jalandhar/">पंजाब

: घर से कमरे से परिवार के पांच लोगों के शव मिले, मची सनसनी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/01rc_m_50_01012024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

बिहार के गोपालगंज के रहने वाले, कई पदों पर दे चुके हैं सेवा

अरविंद कुमार सिंह बिहार गोपालगंज जिला कुचायकोट प्रखंड के रतनपुरा गांव के निवासी हैं. उनकी प्राथमिक शिक्षा गांव के सरकारी स्कूल में हुई. फिर हाई स्कूल की शिक्षा गोपालगंज से पूरी की उन्होंने उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त किया. इसके बाद झारखंड लोक सेवा आयोग 2008 द्वितीय बैच में सफलता प्राप्त की और डीएसपी में उनका चयन हुआ. उन्होंने हजारीबाग में ट्रेनिंग ली है. कटकमसांडी थाना प्रभारी के रूप में भी उन्होंने योगदान दिया है. धनबाद सहित कई जिलों में पदस्थापित रह चुके हैं. बेहतर सेवा के कारण 2014 में इन्हें आईपीएस में प्रोन्नति मिली थी. इसे भी पढ़ें-सऊदी">https://lagatar.in/foreign-minister-should-bring-back-45-laborers-of-jharkhand-from-saudi-arabia-jayant-sinha/">सऊदी

अरब से झारखंड के 45 मजदूरों को वापस लाइए विदेशमंत्री जी : जयंत सिन्हा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//