Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हेमंत सरकार में बढ़ा अपराध-नक्सलवाद और महिलाओं पर अत्याचार : बाबूलाल मरांडी

Palamu : मेदिनीनगर शहर के कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी ने प्रेस वार्ता किया. भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार पूरी तरह से विफल है. इनकी सरकार में लूट, अपराध, नक्सलवाद और महिलाओं पर अत्याचार चरम पर है. बाबूलाल मरांडी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से 11 अप्रैल को रांची में सचिवालय घेराव में चलने को कहा. उन्होंने कहा कि इस सरकार को भाजपा उखाड़ फेंकने का कार्य करेगी. इसे भी पढ़ें : अतीक">https://lagatar.in/cm-yogi-said-on-atiq-ahmeds-sentence-gangsters-pants-are-wet-in-up-criminals-are-scared/">अतीक

अहमद की सजा पर बोले सीएम योगी, यूपी में गैंगस्टरों की पैंटें गीली हो गयी हैं, अपराधी डरे हुए हैं
बाबूलाल मरांडी के साथ मौके पर पलामू सांसद विष्णु दयाल राम, चतरा सांसद सुनील कुमार सिंह, डालटनगंज विधायक आलोक चौरसिया, पांकी विधायक शशि भूषण मेहता, छतरपुर विधायक पुष्पा देवी, जिला अध्यक्ष विजयानंद पाठक, डिप्टी मेयर मंगल सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र पांडेय, पूर्व सांसद मनोज भुइयां, भाजपा नेता बिनोद सिंह, अमित तिवारी, अविनाश वर्मा, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष सह पलामू प्रभारी रूपा सिंह, महिला मोर्चा प्रवक्ता लवली गुप्ता, महिला मोर्चा की अध्यक्ष सीटू गुप्ता, भाजपा नेत्री पूर्णिमा चन्द्रवंशी समेत कई भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : डेढ़">https://lagatar.in/truck-loaded-with-doda-worth-1-5-crore-caught-driver-arrested-used-to-earn-two-thousand-profit-per-kg/">डेढ़

करोड़ का डोडा लदा ट्रक पकड़ाया, चालक गिरफ्तार, किलो में कमाता था दो हजार मुनाफा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही