Search

 
 
 

चंदवा : लूटपाट व नक्सली घटना में वर्षों से फरार अपराधी गिरफ्तार, जेल

 
Chandwa :  लूटपाट व नक्सली घटना में वर्षों से फरार अपराधी रमेश गंझु उर्फ सावन गंझु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चंदवा थाना पुलिस ने रविवार रात को स्थायी वारंटियों के खिलाफ समकालीन अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने मड़मा थाना निवासी (स्थायी वारंटी) रमेश गंझु उर्फ सावन गंझु को गिरफ्तार किया. आज सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. चंंदवा थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक बबलु कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी. (पढ़ें, धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-wow-vice-chancellor-lollipop-post-made-against-university-act/">धनबाद

: वाह कुलपति महोदय : विश्वविद्यालय अधिनियम के विरुद्ध बनाया “लॉलीपॉप पोस्ट”)

पिछले बीस वर्षों से फरार चल रहा था रमेश गंझु 

बता दें कि चंदवा थाना को गिरफ्तार अभियुक्त रमेश गंझु  के खिलाफ लोहरदगा जिले के विभिन्न थाने से कुल पांच स्थायी वारंट मिली थी. जिसमें विभिन्न नक्सली घटना, लूटपाट जैसे संगीन अपराध में शामिल रहने के साथ पूर्व में भाकपा के नकुल यादव और रविंद्र गंझु से जुड़े होने का आरोप था. रमेश गंझु पिछले बीस वर्षों से फरार चल रहा था. छापेमारी में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी बबलु कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक नारायण यादव, सब अवर निरीक्षक रामप्रसाद राम व सैट 2 के जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें : अर्निंग">https://lagatar.in/earning-for-learning-child-artist-exhibition-to-be-held-in-ranchi-in-november-poster-launch/">अर्निंग

फॉर लर्निंग : रांची में नवंबर में होगी बाल कलाकार प्रदर्शनी, पोस्टर लांच
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही