Deoghar : पुलिस ने आपराधिक घटना को अंजाम देने से पहले एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए रिखिया थाना क्षेत्र के बलसरा से संगठित आपराधिक गिरोह के सोनू महथा को गिरफ्तार किया है. इनके पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल, दो देशी कट्टा और कारतूस बरामद किया है. सोनू का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है. देवघर पुलिस ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी.
आलमगीर आलम से छह दिनों तक पूछताछ करेगी ईडी, कोर्ट ने दी मंजूरी [wpse_comments_template]
गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
एसपी को गुरुवार को गुप्त सूचना मिली थी कि रिखिया थाना क्षेत्र के बलसरा में संगठित आपराधिक गिरोह के सरगना सावन महथा, सोनू महथा, मनीष राउत एक साथ कपिल महथा के घर में जमा होकर अवैध हथियार की डील कर रहा है. जिसके बाद पुलिस की टीम को कार्रवाई का निर्देश दिया गया. पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए सोनू महथा को गिरफ्तार किया. सावन महथा, कपिल महथा और मनीष राउत की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. इसे भी पढ़ें : मंत्री">https://lagatar.in/ed-will-interrogate-minister-alamgir-alam-for-six-days-court-gives-approval/">मंत्रीआलमगीर आलम से छह दिनों तक पूछताछ करेगी ईडी, कोर्ट ने दी मंजूरी [wpse_comments_template]
Leave a Comment