Search

 
 
 

मुजफ्फरपुर: देसी कट्टा और कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार

 
Muzaffarpur: वारदात को अंजाम देने पहुंचे अपराधी को पुलिस ने धर दबोचा. घटना जांरगी की है. पियर थाना प्रभारी पंकज कुमार को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के जारंगी स्थित अरविंद चौधरी के आम के बगीचे में दो अपराधी किसी वारदात को अंजाम देने पहुंचे हैं. जिन्हे संदिग्ध परिस्थिति में देखा गया है. सूचना मिलते ही पियर थाना प्रभारी पूरे मामले से अपने वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए उक्त स्थल पर जाकर छापेमारी की. पुलिस को देखते ही अपराधकर्मी भागने लगे. लेकिन पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया. जबकि एक भागने में सफल रहा. पुलिस ने अपराधी की तलाशी ली तो उसके पास से एक देसी कट्टा, कारतूस और कई अन्य चीजों को बरामद किया गया. एसडीपीओ पूर्वी टू मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बीते दिनों पियर थाना क्षेत्र में अपराधियों द्वारा एक दंपति से लूटपाट की कोशिश की थी. ये अपराधी दोबारा पियर थाना क्षेत्र में फिर पहुंचे थे. लेकिन वारदात को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने बोचहा थाना क्षेत्र के अपराधी पवन कुमार को गिरफ्तार कर लिया. वहीं पूछताछ के बाद गिरफ्तार अपराधी को जेल भेज दिया गया.
इसे भी पढ़ें - जमशेदपुर">https://lagatar.in/anand-resident-of-baridih-vijaya-garden-missing-for-eight-days-last-location-found-near-bit-ranchi/">जमशेदपुर

: बारीडीह का रहने वाला आनंद आठ दिन से लापता, लास्ट लोकेशन रांची के बीआईटी के पास मिला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही