Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ में आपराधिक घटनाएं बढ़ी, अपराधियों के हौसले बुलंद : हीरा गोप

Ramgarh : भाकपा-माले के बैनर तले पोचरा चौक पर एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया. इस मौके पर माले के वरिष्ठ नेता कॉमरेड हीरा गोप ने कहा कि रामगढ़ जिले में लगातार आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हो रही है. पिछले दिनों रजरप्पा में एक मजदूर नेता की हत्या हुई और आज फिर छोटकाकाना के व्यवसायी एवं सामाजिक कार्यकर्ता नेपाल यादव के उपर गोली चलाकर जानलेवा हमला किया गया. आखिर जिला प्रशासन इन अपराधियों को पकड़ने में नाकाम क्यों है? इसे भी पढ़ें– आदिवासी">https://lagatar.in/kurmi-community-is-ready-to-make-big-sacrifices-to-become-tribal/">आदिवासी

बनने के लिए कुरमी समाज बड़ी कुर्बानी देने को तैयार !

अपराधियों को गिरफ्तार करें नहीं तो आंदोलन होगा तेज- हीरा गोप

कॉमरेड हीरा गोप ने कहा कि भाकपा-माले इस घटना की कड़ी निंदा करती है. इन अपराधियों की अविलंब गिरफ्तार नहीं किया गया तो भाकपा-माले आंदोलन को और तेज करेगी. नुक्कड़ सभा में देवानंद गोप, अमल घोषाल, पवन यादव, राजेंद्र राम, राजेश गोप, चंदन गोप, बिएन मुंडा, पहलू करमाली, दीपक गोप, जयंत गोप, राज कुमार करमाली, भानु करमाली, नेपाल विश्वकर्मा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें–गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-need-to-get-rid-of-anti-people-modi-government-vinod-singh/">गिरिडीह

: जन विरोधी मोदी सरकार से मुक्ति जरूरी- विनोद सिंह
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही