Ramgarh : कोल ट्रांसपोर्टिंग में लगे वाहन पर हमले की योजना बना रहा एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है. एसपी अजय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार की रात सूचना प्राप्त हुई थी कि पतरातू थाना क्षेत्र का रहने वाला मुखलाल गंझू जॉन ट्रांसपोस्टिंग ऐजेंसी की गाड़ियों पर लेवी की मांग को लेकर हमले की योजना बना रहा है. घटना को अंजाम देने के लिए वह एक बंदूक को लेकर तालाटांड स्थित पुलिया पर बैठा हुआ था. इस सूचना क बाद एक छापामार दल का गठन किया गया. छापामार दल ने ग्राम तालाटांड के पुलिया के पास से एक भरठुआ बंदूक के साथ मुखलाल गंझू को गिरफ्तार किया गया.
कोल ट्रांसपोर्टिंग में लगे वाहन पर हमले की योजना बना रहा अपराधी गिरफ्तार
Last Updated: Aug 30, 2024 12:00 AM (IST)