Lagatar Desk
Ranchi : मंगलवार की देर रात राजधानी रांची और धनबाद में दो अलग-अलग घटनाओं में आरपीएफ के दो जवान घायल हो गए, जबकि एक अपराधी को पुलिस को गोली लगी है. पुलिस मुठभेड़ में घायल अपराधी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसका नाम शंकर है. रांची रेलवे स्टेशन के पार्किंग एरिया में ट्रांसजेंडरों ने पथराव किया. इस घटना में आऱपीएफ के एक जवान का हाथ टूट गया है, जबकि एक अन्य के पीठ में चोटें आयी हैं.
मुठभेड़ में अपराधी शंकर यादव घायल
जानकारी के मुताबिक धनबाद मनियाडीह थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से अपराधी शंकर घायल हो गया. शंकर की तलाश पुलिस को कई मामलों में थी. पुलिस को सूचना मिली थी कि अपराधी शंकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाला है. इसी सूचना पर पुलिस की टीम मनियाडीह पहुंची थी. वहां पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरु कर दी. जवाबी कार्रवाई में शंकर को गोली लगी. फायरिंग की सूचना के बाद धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार समेत तमाम सीनियर अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस शंकर के साथ मौजूद अन्य अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है.
पार्किंग एरिया से हटाने पर हुआ विवाद
इधर, रांची रेलवे स्टेशन के पार्किंग एरिया में आरपीएस के जवानों व ट्रांसजेंडरों के बीच विवाद हो गया. इस दौरान हुई पत्थरबाजी में आरपीएफ के दो जवान घायल हो गए हैं. एक जवान का हाथ टूट गया है, जबकि दूसरे की पीठ में गोली लगी है. पुलिस ने लियोनी राय नाम ट्रांसजेंडर को हिरासत में लिया है. घटना को लेकर आरपीएस के कमांडर सह निरीक्षक ने चुटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी के मुताबिक यह घटना मंगलवार-बुधवार की रात करीब 3.00 बजे तब हुई जब पार्किंग एरिया में मौजूद छह ट्रांसजेंडरों को पुलिस ने हटाने की कोशिश की.