Search

 
 
 

बेगूसराय: कुख्यात अपराधी सुभाष हथियार के साथ गिरफ्तार

 
Begusarai: पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी सुभाष यादव को हथियार के साथ गिरफ्तार किया. इस दौरान उसके पास से  12 जिंदा कारतूस एवं दो देसी कट्टा भी बरामद किया. इसे बलिया थाने की पुलिस और साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस ने आहो विष्णुपुर दियारा से गिरफ्तार किया. बलिया डीएसपी नेहा कुमारी ने बताया कि सुभाष यादव कुख्यात अपराधी था. उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस छापेमारी कर रही थी. लेकिन पुलिस के पकड़ से लगातार फरार चल रहा था.

सुभाष को एक बगीचे से गिरफ्तार किया गया

उन्होंने बताया कि इसी दौरान बलिया थाना और साहेबपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सुभाष आहो विष्णुपुर दियारा के एक बगीचे में हथियार के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है. इस सूचना पर पुलिस टीम बनाकर चारों तरफ घेराबंदी की और छापेमारी अभियान चलायी. इस छापेमारी अभियान के तहत कुख्यात अपराधी सुभाष को मौके वारदात से गिरफ्तार कर लिया गया. जब उसकी तलाशी ली गई तो, उसके पास से दो देसी कट्टा और 12 जिंदा कारतूस भी बरामद किया. उन्होंने बताया है कि यह कुख्यात अपराधी खगड़िया जिले का रहने वाला है. इस पर हत्या लूट सहित कई संगीन मामला दर्ज है. इसे भी पढ़ें - हिंदुओं">https://lagatar.in/kharge-is-inciting-people-against-hindus-this-is-an-open-call-for-violence-bjp/">हिंदुओं

के खिलाफ लोगों को भड़का रहे खड़गे, यह हिंसा का खुला आह्वान :  भाजपा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही