Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाघीडीह जेल जमशेदपुर से धनबाद जेल शिफ्ट हुआ अपराधी सुजीत सिन्हा

Advertisement
Advertisement

Ranchi : घाघीडीह जेल जमशेदपुर में आजीवन कारावास की सजा काट रहा अपराधी सुजीत सिन्हा को धनबाद जेल शिफ्ट किया है. गौरतलब है कि सुजीत सिन्हा घाघीडीह जेल में बंद रहते हुए ही रंगदारी का कारोबार चला रहा है. और झारखंड पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया था. पिछले तीन साल  से सुजीत सिन्हा जमशेदपुर की जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था.धनबाद जेल में सुजीत सिन्हा को उसे एक सेल में अकेले रखा गया है. सेल में सीसीटीवी कैमरा लगा है.कैमरे से 24 घंटे उसकी गतिविधियों पर नजर रखने का आदेश दिया गया है.

प्रशासनिक कारणों से उसकी शिफ्टिंग धनबाद जेल में की गई है. सुजीत सिन्हा को बुधवार देर शाम बुलेटप्रूफ गाड़ी में बैठाकर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच धनबाद जेल लाया गया.

इसे भी पढ़ें - नदियों">https://lagatar.in/jharkhand-people-most-sensitive-to-river-conservation-jharkhand-tops-in-participation-in-ganga-quest-2021/80818/">नदियों

के संरक्षण के लिए झारखंडवासी सबसे संवेदनशील, गंगा क्वेस्ट 2021 में भागीदारी में झारखंड अव्वल

झारखंड के अन्य आपराधिक गिरोह की तुलना में सुजीत सिन्हा गैंग का उत्पात बढ़ा है

झारखंड के अन्य आपराधिक गिरोह कि तुलना में सुजीत सिन्हा गैंग का उत्पात बढ़ा है. राज्य में अमन श्रीवास्तव, किशोर पाण्डेय, अनिल शर्मा, चन्दन सोनार गिरोह समेत 38 छोट- बड़े आपराधिक गिरोह सक्रिय है. लेकिन पिछले एक वर्ष के दौरान अन्य गिरोह की तुलना में सुजीत सिन्हा गिरोह का राज्य में उत्पात बढ़ा. सुजीत सिन्हा गिरोह के आपराधियों के द्वारा कोल परियोजना में लगे वाहनों में आगजनी, हत्या और कारोबारियो से रंगदारी मांग कर पुलिस को चुनौती देने का काम किया जा रहा है. जेल में बंद सुजीत सिन्हा के इशारे पर उसके गिरोह के सदस्य राज्य के कोयला कारोबारी, व्यावसायी और बिल्डर से लेवी की मांग कर रहे है. लेवी नहीं देने पर हत्या की और आतंकित करने की साजिश रच रहे है.

इसे भी पढ़ें -भुखमरी">https://lagatar.in/krishna-rams-family-on-the-verge-of-starvation-dav-nandraj-school-fired-a-year-ago-did-not-pay-the-outstanding-salary/80810/">भुखमरी

के कगार पर कृष्ण राम का परिवार, DAV नंदराज स्कूल ने सालभर पहले नौकरी से निकाला, बकाया वेतन का नहीं किया भुगतान

 सुजीत सिन्हा गिरोह के उत्पात से व्यावसायी वर्ग भी भयभीत है

हाल के समय में सुजीत सिन्हा गिरोह पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया है. गिरोह के उत्पात से व्यावसायी वर्ग भी भयभीत है. जमशेदपुर जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का गैंग झारखंड पुलिस को बड़ी चुनौती दे रहा है. पुलिस ने सुजीत सिन्हा गैंग के कई छोटे बड़े अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा. इसके बाद भी सुजीत सिन्हा के गैंग के द्वारा राज्य के कोयला कारोबारी, बिल्डर, व्यवसायी से लेवी मांगने का काम किया जा रहा है.पुलिस ने सुजीत सिन्हा गैंग के अमन साव, बसंत गंझू सहित 16 से अधिक आपराधियों को गिरफ्तार किया है. सुजीत सिन्हा गैंग को उस समय बड़ा झटका लगा जब रांची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी अमन साव को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद भी सुजीत सिन्हा लगातार लेवी मांग रहा है.

इसे भी पढ़ें -अंधविश्वास">https://lagatar.in/superstition-hawan-done-to-drive-away-corona-worshiped-for-3-hours-with-chants/80844/">अंधविश्वास

: कोरोना को भगाने के लिए कराया हवन, मंत्रोच्चार के साथ 3 घंटे तक हुई पूजा

[wpse_comments_template]

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही