Sariya (Giridih) : बंगाल के रानीगंज से ज्वेलरी व वाहन लूट कर भाग रहे लुटेरा गिरोह एक सदस्य को सरिया थाना पुलिस ने कोयरीडीह इलाके में गिरफ्तार कर लिया. जबकि उसके तीन साथी भगने में सफल रहे. पुलिस के अनुसार, गिरिडीह एसपी दीपक शर्मा को मामले की सूचना मिली. इसके बाद बगोदर-सरिया एसडीपीओ धनंजय राम के नेतृत्व में सरिया थाना व बंगाल पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई शुरू की गई. टीम ने उधर से गुजर रहे गिरोह के एक सदस्य को दबोच लिया. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. गिरोह ने रानीगंज की आभूषण दुकान में लूट को अंजाम दिया था. करीब 5 लाख रुपये के सोने व हीरे के आभूषण की लूट हुई थी. गिरोह के सदस्य रास्ते में बाइक चोरी कर रास्ता बदलते हुए बंगाल की सीमा से बाहर निकलने में सफल रहे. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने बचने के लिए रास्ते में कई जगहों पर गोली चलाकर कई लोगों को घायल भी किया है.
रानीगंज से ज्वेलरी लूट कर भाग रहा अपराधी सरिया में गिरफ्तार II समेत गिरिडीह की 2 खबरें
Last Updated: Jun 09, 2024 12:00 AM (IST)