Search

 
 
 

राज्य में कोयला कारोबारियों को निशाना बना रहे अपराधी और उग्रवादी

 
Saurav Singh Ranchi : राज्य में कोयला कारोबारी अपराधियों और उग्रवादियों के निशाने पर हैं. आये दिन कोयला कारोबार से जुड़े लोगों की हत्या हो रही है या फिर उनसे लेवी की मांग की जा रही है. लेवी का पैसा नहीं देने पर कोयला कारोबारियों को जान से हाथ धोना पड़ रहा है. कोल परियोजना और रेलवे साइडिंग से जुड़े कोयला कारोबारियों से लेवी के वर्चस्व के लिए गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है. इसे भी पढ़ें -लातेहार:">https://lagatar.in/para-teacher-accused-of-making-laborer-disappear/">लातेहार:

पारा शिक्षक पर लगा मजदूर को गायब करने का आरोप

रेलवे साइडिंग और कोल परियोजना से जुड़े कारोबारी हैं निशाने पर

रेलवे साइडिंग और कोल परियोजना से जुड़े व्यवसायी अपराधियों और उग्रवादियों के निशाने पर हैं. पिछले कुछ महीनों की बात करें, तो कोयला कारोबार से जुड़े लोगों से लेवी वसूलने की कई घटनाएं हुई हैं. इससे जुड़े दो लोगों की गोली मारकर हत्या भी कर दी गयी है. इसके अलावा अलग-अलग आपराधिक और उग्रवादी संगठनों के द्वारा कोल परियोजना और रेलवे साइडिंग में वसूली के वर्चस्व बनाने के लिए गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है.

अपराधियों और उग्रवादियों के निशाने पर कोयला कारोबारी

25 जून 2024: झारखंड में कोल माइनिंग के कार्य से जुड़ी अंबे माइनिंग कंपनी के संचालक सुमित चटर्जी से पीएलएफआइ उग्रवादी के नाम पर पांच करोड़ रुपये लेवी मांगी गयी है. 04 जनवरी 2024: रांची जिला के रातू थाना क्षेत्र के पिर्रा में दिनदहाड़े कोयला कारोबारी अभिषेक श्रीवास्तव की टीपीसी उग्रवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. 11 अगस्त 2023: लातेहार जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह बालूमाथ निवासी कोयला ट्रांसपोर्टर राजेंद्र प्रसाद साहू की शनिवार की शाम अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. 07 जुलाई 2023 : रांची के अरगोड़ा में अमन साहू गिरोह के अपराधी ने कोयला कारोबारी रंजीत गुप्ता को गोली मारी थी. 09 जुलाई 2023 : लातेहार में रहने वाले ट्रांसपोर्टर अमित सिंह से रंगदारी मांगी थी. 09 मई 2023 : हजारीबाग के बड़कागांव स्थित ऋत्विक कंपनी के प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर शरत कुमार की अमन साहू गिरोह ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. 01 दिसंबर 2023: रामगढ़ के कुजू कोयला कारोबारी के ऑफिस में अपराधियों ने की फायरिंग थी. इसे भी पढ़ें -सितंबर">https://lagatar.in/complete-seram-toli-flyover-in-haar-hall-by-september-basant-soren/">सितंबर

तक हार हाल में पूरा करें सिरम टोली फ्लाई ओवर : बसंत सोरेन
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही