Begusarai : बिहार में अपराधी बेखौफ हो गये हैं. आये दिन वो धी हत्या, लूट, डकैती जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. अपराध के बढ़ते ग्राफ को लेकर विपक्ष भी लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर होते हैं. वहीं खराब कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रसाशन पर भी सवाल खड़े होते रहते हैं. ताजा मामला बेगूसराय के सिंघौल थाना क्षेत्र के नागदा मोहल्ले स्थित वार्ड 11 का है. यहां अपराधियों ने सुबह-सुबह मजदूर को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. आनन फानन में परिजन उसे सदर अस्पताल ले गये. जहां उसका इलाज चल रहा है. घायल मजदूर की पहचान सिंघौल थाना अंतर्गत नागदा वार्ड 11 निवासी वीरेंद्र साह (30 वर्षीय) के रूप में हुई है.
बेगूसराय में अपराधी बेखौफ, सुबह-सुबह मजदूर को गोली मारकर किया घायल
Leave a Comment