Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में अपराधी बेखौफ, डर में जनता : बाबूलाल मरांडी

Advertisement
Advertisement

हेमंत सरकार गरीबों का अनाज बेचकर पैसा कमाने का कर रही काम : बाबूलाल मरांडी

Rajesh Chowbey Ghatshila : हेमंत सोरेन की सरकार में अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं, उन्हें कोई डर नहीं है. डर है तो इस राज्य की जनता को. पुलिस प्रशासन वसूली करने में लगी है. ऐसी सरकार से राज्य में विकास संभव नहीं है. चारों तरफ लूट तथा भ्रष्टाचार मची हुई है. लूट भ्रष्टाचार से मुक्ति पानी के लिए भाजपा की सरकार बनानी होगी. यह संकल्प आज यहां से लेकर जाना है. उक्त बातें गुरुवार को राजस्टेट फुटबॉल मैदान में आयोजित 71वें संकल्प यात्रा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कही. उन्होंने कहा कि 2014 में जब नरेंद्र मोदी की सरकार केंद्र में बनी उसी समय से गरीब, किसान तथा महिलाओं के विकास को लेकर कार्य कर रही है. भाजपा सरकार गांव-गांव में सड़क, नदी नालों पर पुल पुलिया, गांव-गांव तक बिजली पहुंचाने का काम किया है. महिलाओं के मान-सम्मान के लिए घर-घर शौचालय का निर्माण हुआ. कोरोना संक्रमण काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनधन खाते में गरीबों को पैसा भेजा, 80 करोड़ की आबादी को फ्री में अनाज भेजने का काम कर रही है. राज्य में हेमंत सोरेन सरकार गरीबों के अनाज को बेचकर पैसा कमाने का काम कर रही हैं. पिछले दो माह से गरीबों को राशन नहीं मिला यह देखने के लिए सरकार के पास समय नहीं है. गरीबों को उनके हाल पर छोड़ दिया. इसके अलावा उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों के समक्ष रखा. जबकि हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा. संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार के कारण आज आईसीसी कंपनी बंद है. लीज अगर दे देता तो यहां के लोगों को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता. लोगों को यहां के 6 कॉपर माइंस में नौकरी मिलती. कोयला तथा बालू चोर को झारखंड से भगाना होगा और भाजपा को लाना होगा, तब जाकर झारखंड का विकास संभव है. कार्यक्रम को डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, कुणाल सारंगी सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया.

जिप सदस्य देवयानी मुर्मू को भाजपा में शामिल 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/2-81.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> जिला परिषद अंश 16 की दो बार की जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने गुरुवार को राजस्टेट मैदान में आयोजित संकल्प यात्रा कार्यक्रम में अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा. देवयानी मुर्मू को पार्टी का पट्टा पहना कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पार्टी में स्वागत किया. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देवयानी मुर्मू के पार्टी में शामिल होने से संगठन और मजबूत होगा. पार्टी में शामिल होने के बाद देवयानी मुर्मू ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी की सोच से प्रेरित होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई हूं. हमारे ससुर स्व. कुनाराम मुर्मू भी भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता थे. भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहां आदिवासियों को सम्मान मिलता है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज देश की प्रथम आदिवासी महिला हैं. यह सोच भाजपा की हो सकती है किसी दूसरे दल की नहीं. उन्होंने बताया कि उनके साथ उनके 200 समर्थकों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ली है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-five-crore-cash-awards-distributed-among-222-players-and-52-coaches-in-the-presence-of-cm/">रांची

: सीएम की मौजूदगी में 222 खिलाड़ियों और 52 कोच के बीच बांटे गए पांच करोड़ कैश अवार्ड
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही